8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यसीने पर तनी आतंकी AK-47, बिना डरे पत्नी-बच्चों से कहा भागो… कलेजा...

सीने पर तनी आतंकी AK-47, बिना डरे पत्नी-बच्चों से कहा भागो… कलेजा कंपा देगी रोहतास के अफसर बेटे की कहानी

Published on

रोहतास:

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने हमला किया। इस हमले में 28 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में आईबी ऑफिसर मनीष रंजन भी शामिल हैं। आतंकियों ने मनीष रंजन को उनके परिवार के सामने मार डाला। मनीष रंजन बिहार के रोहतास के रहने वाले थे। इस घटना के बाद उनके गांव में मातमी माहौल है।

छुट्टी मनाने पहलगाम गए थे मनीष
पहलगाम में हुए आतंकी हमले में बिहार के मनीष रंजन की जान चली गई। मनीष रंजन आईबी में अधिकारी थे। वह हैदराबाद ऑफिस में काम करते थे। मनीष रंजन अपने परिवार के साथ छुट्टी मनाने पहलगाम आए थे। वह लीव कंसेशन (LTC) पर आए थे। बताया जा रहा है कि मनीष को पत्नी और बच्चों के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। मनीष अपने परिवार और दूसरे पर्यटकों के साथ पहलगाम की बैसारन घाटी में थे। तभी उन्होंने गोलियों की आवाज सुनी। इसके बाद उन्होंने पत्नी से कहा कि बच्चों को लेकर यहां से जाओ। इसके बाद जया मिश्रा, बच्चों को लेकर जाने लगी। तब ही आतंकी वहां पहुंचे और मनीष को घेरकर गोली मार दी। गोली लगते ही मनीष की मौके पर ही मौत हो गई।

अकोढ़ीगोला के आरोही गांव के थे मनीष
मनीष रंजन बिहार के रोहतास जिले के अकोढ़ीगोला के आरोही गांव के रहने वाले थे। उनके चाचा सासाराम के गोलक्ष्णी मोहल्ले में रहते हैं। मनीष हैदराबाद में तैनात थे। वे अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ छुट्टियां मनाने कश्मीर गए थे। मनीष की शादी 2010 में इलाहाबाद में हुई थी। इस दुखद घटना से उनके गांव और परिवार में मातम छाया हुआ है।

पश्चिम बंगाल के पुरलिया में रहते हैं मनीष के पिता
मनीष के पिता डॉक्टर मंगलेश मिश्र पश्चिम बंगाल के झालदा पुरलिया इंटरमीडिएट कॉलेज में वरिष्ठ शिक्षक थे और अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वे अपने परिवार के साथ वहीं रहते हैं। मनीष रंजन तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। मनीष के एक भाई राहुल रंजन, भारतीय खाद्य निगम (FCI) में काम करते हैं। दूसरे भाई, विनीत रंजन, पश्चिम बंगाल के एक्साइज डिपार्टमेंट में कार्यरत हैं। मनीष रंजन पहले रांची में कार्यरत थे बाद में हैदराबाद स्थानांतरित हुए। वे हैदराबाद से ही अपनी पत्नी और दो बच्चों संग कश्मीर घूमने गए थे, तभी मंगलवार को यह घटना घटी।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...