7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यपहलगाम आतंकी हमले के बाद टूरिज्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका... बड़ी संख्या...

पहलगाम आतंकी हमले के बाद टूरिज्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका… बड़ी संख्या में लोगों ने रद्द किया जम्मू-कश्मीर का टूर

Published on

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए हमले के बाद यहां के पर्यटक पर बुरा असर पड़ सकता है। ट्रैवल और टूर ऑपरेटर्स का कहना है कि लोगों ने बड़ी संख्या में जम्मू-कश्मीर, खासकर कश्मीर क्षेत्र के लिए होटल और फ्लाइट की बुकिंग्स कैंसिल करनी शुरू कर दी हैं। पिछले कुछ सालों में कश्मीर में पर्यटन धीरे-धीरे फिर से शुरू हो रहा था। पहले अनुच्छेद 370 हटने के बाद लंबे समय तक सब कुछ बंद रहा, फिर कोरोना महामारी की वजह से भी कई साल तक पर्यटक नहीं आ पाए। लेकिन अब एक बार फिर हालात खराब हो गए हैं, और सुरक्षा को लेकर डर की वजह से लोग कश्मीर जाने से कतरा रहे हैं।

मंगलवार दोपहर अनंतनाग जिले के पहल्गाम के बैसरान इलाके में आतंकियों ने हमला किया, जिसमें कम से कम 26 लोगों की जान चली गई। चश्मदीदों और सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों ने पहले अंधाधुंध गोलीबारी की, फिर लोगों को गोली मार दी। चलिए जानते हैं आखिर यहां के पर्यटन पर क्या असर पड़ेगा। (photo credit: ANI)

लोग कर रहे हैं बुकिंग कैंसिल
गर्मियों के महीनों में कश्मीर में आमतौर पर उत्तर भारत से काफी पर्यटक आते हैं, लेकिन इस बार अब बुकिंग रद्द की जा रही हैं। यहां के होटल चलाने वाले लोगों का कहना है कि अगले 10 दिनों की सारी बुकिंग रद्द हो चुकी हैं। उन्होंने कहा, “इस समय अधिकतर बुकिंग उत्तर भारत, गुजरात और पश्चिम बंगाल से होती हैं।

लेकिन इस तरह की घटना होने से लोगों में डर फैल जाता है। सबने फोन करके अपने होटल और बाकी बुकिंग्स कैंसिल कर दी हैं। जो लोग सड़क से जा रहे थे, उन्होंने तो ट्रिप कैंसिल कर दी हैं। कुछ लोग जो फ्लाइट से जा रहे थे, उन्होंने भी टिकट कैंसिल करने के लिए फोन किया है, और बाकी शायद ऑनलाइन ही रद्द कर रहे होंगे।”

जून तक की कैंसिल हो रही हैं बुकिंग
“कल के लिए जो 10 टूर प्लान थे, उनमें से 7 पहले ही कैंसिल हो चुके हैं। अप्रैल में जितने भी टूर थे, वो लगभग सब रद्द कर दिए गए हैं। लोग लगातार कॉल करके अपनी बुकिंग कैंसिल करवा रहे हैं।” बल्कि होटल वालों का कहना है कि जून तक की बुकिंग्स कैंसिल हो रही हैं। “हमारे पास 9 लोगों का एक ग्रुप था जो कल सुबह श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम के लिए निकलने वाला था। जैसे ही हमले की खबर आई, उन्होंने तुरंत कॉल करके टूर कैंसिल कर दिया। अब हमें ऐसे लोगों के कॉल आ रहे हैं जिनकी बुकिंग जून तक की थी।

होटल के एजेंट हैं बुकिंग कैंसिल से परेशान
हमारे लिए मई और जून का पहला हफ्ता सबसे बिजी रहता है। पिछले चार सालों में कश्मीर जाने वाले टूरिस्ट की संख्या काफी बढ़ी थी और मई के बीच में हम हर दिन 40 टूरिस्ट तक हैंडल कर रहे थे। लेकिन अब काफी डर का माहौल है। मुझे नहीं लगता इस साल कुछ गिने-चुने टूरिस्ट ही आएंगे,” एजेंट ने कहा।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...