8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यपहलगाम हमले के आतंकियों की पहली तस्वीर, एक साथ दिखाई दे रहे...

पहलगाम हमले के आतंकियों की पहली तस्वीर, एक साथ दिखाई दे रहे चार दहशतगर्द

Published on

श्रीनगर:

जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बड़ा अपडेट आया है। पर्यटकों पर हमला करने वाले आतंकियों की पहली तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में चार आंतकी एक दूसरे के कंधों पर हाथ रख खड़े हैं। इससे पहली इस हमले की जांच कर रही एनआईए ने तीन आतंकियों के स्केच तैयार किए थे। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आतंकियों के ये स्केच चश्मदीदों से बातचीत के बाद बनाए। बताया जा रहा है कि इस वारदात को 6 आतंकियों ने अंजाम दिया। बता दें कि पहलगाम आतंकी हमेंल में 28 लोगों की मौत हो गई है। इनमें 26 पर्यटक शामिल हैं। एनआईए के साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियां पहलगाम हमले की जांच कर रही हैं।

टीआरएफ आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी
बता दें कि इस हमले की जिम्मेदारी टीआरएफ आतंकी संगठन ने ली है जिसका पूरा नाम ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ है। यह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का ही एक मुखौटा संगठन है। वहीं जम्मू कश्मीर सरकार ने हमले में मारे गए हर शख्स के परिवार को 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को एक-एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

पूरे देश में गुस्से का माहौल
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले से पूरे देश में गुस्से का माहौल है। हर देशवासी इस वक्त बदले की आग में जल रहा है। लोगों का ये गुस्सा सड़क पर दिखाई दे रहा है। देश के अलग-अलग शहरों में लोग सड़कों पर आकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। पूरी दुनिया इस वक्त भारत के साथ खड़ी नजर आ रही है। ट्रंप से लेकर पुतिन तक हर कोई इस दुख की घड़ी में भारत का समर्थन कर रहा है। वहीं गृह मंत्री अमित शाह पहलगाम में हमले वाली जगह पहुंच चुके हैं। गृह मंत्री यहां इस आतंकी हमले के बारे में जानेंगे। इससे पहले गृह मंत्री ने श्रीनगर में मृतकों को श्रद्धांजलि दी और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...