8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यपहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम का कानपुर दौरा रद्द, 24 अप्रैल...

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम का कानपुर दौरा रद्द, 24 अप्रैल को होना था मेट्रो स्‍टेशनों का शुभारंभ

Published on

कानपुर

पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कानपुर दौरा रद्द हो गया है। दरअसल, 24 अप्रैल कानपुर में प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा होनी थी। प्रधानमंत्री को यहां मेट्रो के नए बने स्टेशनों समेत कुल 11 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करना था। पीएम मोदी के कानपुर दौरे को सफल बनाने के लिए पार्टी संगठन के पदाधिकारी विशेष तैयारी में लगे हुए थे।

इससे पहले मोदी के दौरे को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता सभी विधानसभा क्षेत्रों के मंडलों, बाजारों और घरों में जाकर लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं। कानपुर उत्तरी के अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने जिला पदाधिकारियों, मोर्चा और प्रकोष्ठों को क्षेत्रवार जिम्मेदारियां सौंपी थीं। प्रधानमंत्री को यहां सीएम ग्रिड योजना फेज-1 का शिलान्यास भी करना था। साथ ही, पीडब्ल्यूडी की नर्वल मोड़ से डिफेंस कॉरिडोर रोड और मंधना-बिठूर-परियर मार्ग के चौड़ीकरण के काम की शुरुआत भी करनी थी। उनका शताब्दीनगर और अर्रा-बिनगवां में केडीए के विकास कार्यों का लोकार्पण भी करने का कार्यक्रम था।

दो दिन पहले जायजा लेने आए थे सीएम योगी
दो दिन पहले ही 21 अप्रैल को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कानपुर आए थे। उन्‍होंने अधिकारियों को समय पर और सही तरीके से काम करने के निर्देश दिए थे। योगी ने प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए निर्धारित स्‍थल का दौरा भी किया। उन्‍होंने सुरक्षा व्‍यवस्‍था, यातायात नियंत्रण उपायों और पेयजल, बैठने की व्‍यवस्‍था और साफ-सफाई जैसी जरूरी सुविधाओं की समीक्षा की।

पहलगाम हमले में मारे गए शुभम कानपुर के
आपको बता दें कि जम्‍मू-कश्‍मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें दो विदेशी भी शामिल हैं। आतंकियों की गोली का शिकार ज्‍यादातर सैलानी हुए हैं। उत्‍तर प्रदेश से भी एक पर्यटक शुभम द्विवेदी पहलगाम अपने परिवार के साथ घूमने गए थे। आतंकियों ने शुभम की गोली मारकर हत्‍या कर दी। शुभम द्विवेदी कानपुर के रहने वाले थे। उनका परिवार सीमेंट कारोबार का काम करता है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...