8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्य'यह हमला हम सब पर…' पहलगाम अटैक के बाद तख्ती लेकर सड़क...

‘यह हमला हम सब पर…’ पहलगाम अटैक के बाद तख्ती लेकर सड़क पर उतरीं महबूबा मुफ्ती

Published on

नई दिल्ली,

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में मंगलवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ. इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई और और 20 से अधिक लोग घायल हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आतंकियों ने चुन-चुनकर पर्यटकों को निशाना बनाया. इस हमले से पूरे देश में आक्रोश है. आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

हमले से घाटी में भी आक्रोश
वहीं घाटी में हुए इस दुर्दांत आतंकी हमले के बाद कश्मीर में भी आक्रोश देखा जा रहा है. जम्मू कश्मीर में पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की निंदा की. उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया. उन्होंने कहा कि ये हमला हम सब पर है.जम्मू और कश्मीर के डोगरा फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने पर्यटकों पर आतंकी हमले की निंदा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया.

X पर पोस्ट में की लोगों से एकजुट होने की अपील
उन्होंने पर X पर अपनी पोस्ट में लिखा, ‘चैंबर एंड बार एसोसिएशन जम्मू ने पर्यटकों पर हुए भयानक आतंकी हमले के विरोध में कल पूर्ण बंद का आह्वान किया है. मैं सभी कश्मीरियों से अपील करती हूं कि वे एकजुट होकर इस बंद का समर्थन करें, ताकि पहलगाम में हुए क्रूर हमले में खोई गई निर्दोष जिंदगियों के प्रति सम्मान व्यक्त किया जा सके. यह हमला केवल कुछ चुनिंदा लोगों पर नहीं, बल्कि हम सभी पर है. हम दुख और आक्रोश में एक साथ खड़े हैं और निर्दोषों के नरसंहार की निंदा करने के लिए इस बंद का दृढ़ता से समर्थन करते हैं.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...