8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यतालिबान वाली अमेरिकी M4 कार्बाइन, AK-47 की मेड इन चाइना स्टील बुलेट,...

तालिबान वाली अमेरिकी M4 कार्बाइन, AK-47 की मेड इन चाइना स्टील बुलेट, पहलगाम आतंकी हमले का पाकिस्तानी कनेक्शन

Published on

श्रीनगर

एनआईए की शुरुआती जांच में पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान के हाथ होने के सबूत मिलने लगे हैं। बैसरन में जांच के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को इस्तेमाल किए 50 से 70 कारतूस मिले, जो अमेरिका में बने M4 कार्बाइन असॉल्ट राइफल और एके-47 के चलाए गए गए थे। एके-47 की गोलियां चीन में बनी है। सूत्रों के अनुसार, M4 कार्बाइन भी पाकिस्तान आतंकियों ने अफगानिस्तान के तालिबान से हासिल किए हैं। जांच में यह भी पता चला है कि हमले में दो विदेशी समेत चार आतंकवादी शामिल थे, जो भारतीय सेना की वर्दी में थे। इसके अलावा दो लोकल भी बैसरम के मैदान में मौजूद थे, जो आतंकियों को सपोर्ट दे रहे थे।

तालिबान बेच रहा है अमेरिका के छोड़े गए M4 कार्बाइन
पहलगाम के पास पर्यटकों पर हुए जानलेवा हमले का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दो आतंकवादियों के पास M4 कार्बाइन असॉल्ट राइफलें थीं, जबकि अन्य दो के पास एके-47 राइफलें थीं। आतंकवादियों ने वहां 20-25 मिनट तक धर्म की पहचान करते हुए चुन-चुनकर गोली मारी। M4 कार्बाइन असॉल्ट राइफल अमेरिका में बनती है। रिपोर्टस के अनुसार, अगस्त 2021 में अमेरिका ने अफगानिस्तान से अपने सैनिकों को वापस बुलाया था, मगर हथियारों का जखीरा वहीं छोड़ दिया। तालिबान ने अमेरिका हथियारों पर कब्जा कर लिया और अब उसे आतंकी गुटों को बेच रहा है। माना जा रहा है कि पाकिस्तानी आतंकियों ने आईएसआई की शह पर M4 कार्बाइन खरीदे

स्टील बुलेट चीन बनाता है और पाकिस्तान खरीदता है
वारदात स्थल पर सुरक्षा एजेंसियों को एके-47 में इस्तेमाल गोलियां मिली हैं, जो मेड इन चाइना है। चीन में बनी गोलियां बुलेट प्रूफ को चीरकर बॉडी छलनी कर सकती है। यह स्टील बुलेट के नाम से मशहूर है। पाकिस्तान अभी चीन से हथियार और गोलियां खरीदने वाला सबसे बड़ा खरीदार है। आशंका जताई जा रही है कि चीन में बनी गोलियां आतंकियों को पाकिस्तान ने मुहैया कराया है। आतंकी हमले के लिए पूरी तैयारी से आए थे, हथियारों के अलावा उनके बैग में ड्राइ फ्रूट्स थे। माना जा रहा है कि इन्हें फौज के तौर-तरीकों से ट्रेंड किया गया था।

लोकल लोगों ने भी दिया आतंकियों का साथ, जांच शुरू
सूत्रों के अनुसार, आतंकियों की कुछ स्थानीय लोगों ने भी मदद की थी। आतंकवादी किश्तवाड़ से होकर आए और अपने स्थानीय सहयोगियों की मदद से कोकेरनाग के रास्ते बैसरन पहुंचे। हमले के दौरान वहां आतंकियों के मददगार लोकल भी मौजूद रहे। बताया जाता है कि खुफिया एजेंसियों ने कुछ दिन पहले अलर्ट जारी किया था कि एक आतंकी समूह बाहरी पर हमले की योजना बना रहा है। यह भी आशंका थी कि आईईडी हमला हो सकता है, मगर गोलीबारी की भनक नहीं लगी। जांच एजेंसियां अब इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि इन आतंकवादियों को लोकल लेवल पर किसने मदद की। पुलिस आस-पास के इलाकों में तलाशी अभियान चला रही है और लोगों से पूछताछ कर रही है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...