8.2 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यचूक न होती तो… सपा विधायक जय प्रकाश अंचल ने पहलगाम आतंकी...

चूक न होती तो… सपा विधायक जय प्रकाश अंचल ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सिक्योरिटी पर उठाया सवाल

Published on

बलिया:

समाजवादी पार्टी (सपा) के बैरिया क्षेत्र से विधायक जय प्रकाश अंचल ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने इस हमले के लिए सुरक्षा व्यवस्था में चूक को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि यदि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होते तो शायद यह घटना न होती। बुधवार को बलिया जिला मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में विधायक ने इस घटना पर गहरा दुख जताया और इसे पूरे देश के लिए मर्माहत करने वाला बताया।

अंचल ने कहा कि पहलगाम जैसे पर्यटक स्थल पर जहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं, वहां सुरक्षा का अभाव बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त होती तो आतंकवादी इस तरह की घटना को अंजाम न दे पाते।उन्होंने सरकार से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सतर्कता बरतने और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

आतंकी हमले के प्रभाव पर बोलते हुए विधायक ने कहा कि इस घटना का असर लंबे समय तक रहेगा। पर्यटकों में डर का माहौल बनेगा, जिससे लोग पहलगाम जाने से हिचकेंगे। इससे न केवल पर्यटन उद्योग बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।उन्होंने जोर देकर कहा कि सुरक्षा चूक की जवाबदेही तय की जानी चाहिए और ऐसी घटनाओं का कड़ा प्रतिकार होना चाहिए।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...