8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यKIA कंपनी के गोदाम में लगी आग, धूं-धूंकर जलीं 100 से ज्यादा...

KIA कंपनी के गोदाम में लगी आग, धूं-धूंकर जलीं 100 से ज्यादा कार, करोड़ों में कीमत

Published on

उन्नाव:

यूपी के उन्नाव जिले में बुधवार की दोपहर KIA कार के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से बेयर हाउस में खड़ी 100 से ज्यादा नई कार जलकर राख हो गई। आग लगने से काले धुएं का गुबार दूर से ही देखा जा सकता था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग में काबू पाया लेकिन जब तक आग पर काबू मिलता तब तक कारें जलकर राख हो गई थी । घटना सदर कोतवाली के नेहरूबाग इलाके की है।

100 से ज्यादा कार जलकर हो गई खाक
शहर मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर सदर कोतवाली के नेहरूबाग औद्योगिक क्षेत्र में श्री ASR motocorp प्राइवेट लिमिटेड KIYA कार का डम्पिंग डिलीवरी गोदाम है। यहीं से कानपुर के अलग-अलग शोरूम में गाड़ियों को डिलीवरी की जाती है।

बुधवार की दोपहर अचानक गोदाम आग का गोला बन गया। आग की भीषण लपटें व आसमान में काले धुंए का गुबार देखकर औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग बुझाने के लिए उन्नाव व कानपुर से 7 दमकल वाहन बुलाये गए। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

पूरे मामले की की जा रही है जांच
वेयरहाउस मालिक राजेश गुप्ता के मुताबिक गोदाम में 120 कारें खड़ी थी जिनमें से 9 कारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया । राजेश गुप्ता के मुताबिक आग से करीब 14 करोड़ का नुकसान हुआ है । तो वहीं CFO अनूप सिंह ने बताया कि आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है । पूरे मामले की जांच की जा रही है । फिलहाल इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...