8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यUP: मेरठ की मुस्कान बनकर मैं भी तुझे काट कर नीले ड्रम...

UP: मेरठ की मुस्कान बनकर मैं भी तुझे काट कर नीले ड्रम में भर दूंगी… फतेहपुर में पति को मिली धमकी

Published on

फतेहपुर:

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में प्रेमी के प्यार में दीवानी महिला ने पति को काटकर टुकड़े कर ड्रम में भरने की धमकी दी है। दहशत में आये पति ने स्थानीय थाना-पुलिस को शिकायती पत्र देकर टोपिया पर कार्रवाई के जाने की मांग की है।

सूरत में रंगरेलियां मनाते देख लिया था
जानकारी के अनुसार, ललौली थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी उमेश ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। इसमें युवक ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के थाना क्षेत्र के ही रहने वाले एक युवक से अवैध रिश्ते हैं। प्रेमी सूरत में नौकरी करता है। उससे मिलने के बहाने महिला जिद करके अपने पति को साथ में लेकर सूरत चली गई। यहां पर एक दिन कमरे में दोनों रंगरलियां मना रहे थे, कुछ ही देर में पति भी पहुंचा और दोनों को रंगे हांथों पकड़ लिया। प्रेमी मौका देखकर वहां से फरार हो गया।

‘मेरठ की मुस्कान बन जाऊंगी’
पति महिला से कुछ पूछता, इससे पहले ही पत्नी धमकी देते हुए पति से बोली कि अगर हमारे इश्क में बाधा बना तो मेरठ की मुस्कान की तरह मैं भी तुझे काटकर नीले ड्रम में भर दूंगी और किसी को पता तक नहीं चलेगा। इतना नही महिला ने कहा कि वह प्रेग्नेंट है। जो बच्चा पल रहा है वो भी उसके प्रेमी का ही है।

जान बचाकर गांव भाग आया पति
इसके बाद पति दहशत में जान बचाकर किसी तरह गांव वापस आकर थाना-पुलिस से आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। थाना प्रभारी एसबी सिंह ने बताया कि पत्र मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...