8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यलोगों पर बंदूक ताने-गोलियां बरसाते पहलगाम के ग्राउंड में दिखे आतंकी, हमले...

लोगों पर बंदूक ताने-गोलियां बरसाते पहलगाम के ग्राउंड में दिखे आतंकी, हमले का सामने आया वीडियो

Published on

श्रीनगर,

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले से पूरा देश गमगीन है. इस बीच आतंकियों के हमले का एक्सक्लूसिव वीडियो सामने आया है जिसमें उन्हें कत्लेआम मचाते देखा जा सकता है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आतंकियों के हाथों में ऑटौमैटिक गन हैं और वे पहलगाम ग्राउंड में टूरिस्ट पर हमला कर रहे हैं. इस हमले में आतंकियों ने 26 लोगों की निर्मम हत्या कर दी और कई लोगों को घायल कर दिया.

बाद में पता चला था कि आतंकियों ने स्थानीय कश्मीरी आतंकियों और ओवर ग्राउंड वर्कर्स के साथ मिलकर हमले से पहले इलाके की रेकी की थी. हमलावर ने हमले के लिए बैसरन को इसलिए चुना क्योंकि इस इलाके में सुरक्षाबलों की तैनाती नहीं थी.

शुरुआती जांच में पता चला था कि आतंकियों ने बॉडीकैम पहने हुए थे. हमलावरों ने इस पूरे हमले की वीडियोग्राफी की थी. आतंकियों ने महिलाओं और पुरुषों को अलग-अलग कर दिया था. इसके बाद चुन-चुनकर लोगों को मारा गया. कुछ लोगों को दूर से गोली मारी गई जबकि बाकी को पास से गोली मारी गई.

जांच में पता चला है कि आतंकियों ने जानबूझकर पहलगाम को हमले के लिए चुना. यहां सुरक्षाबलों की तैनाती नहीं है और हमले के बाद बचाव कार्य में समय लगेगा. आतंकियों ने छिपने के लिए घने जंगल में ठिकाने बना लिए थे. स्थानीय आतंकियों की मदद से आतंकियों ने शायद अब अपनी लोकेशन बदल ली है.

बता दें कि पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में अब तक 26 लोगों की मौत हुई है जबकि 17 घायल हुए हैं. यह हमला पहलगाम की बैसारन घाटी में किया गया, जिसमें आतंकियों ने चुन-चुनकर लोगों को निशाना बनाया.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...