8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्य'पत्नियों के सामने कोई उनका सुहाग उजाड़े यह हमें स्वीकार नहीं...' कानपुर...

‘पत्नियों के सामने कोई उनका सुहाग उजाड़े यह हमें स्वीकार नहीं…’ कानपुर में गरजे योगी

Published on

कानपुर,

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी. इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्नियों के सामने कोई उनका सिंदूर उजाडे़ ये हम स्वीकार नहीं कर सकते. किसी भी सभ्य समाज में ऐसा नहीं होता खासतौर पर भारत के अंदर तो यह कतई स्वीकार नहीं है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहलगाम में जो हुआ वह क्रुर, वीभत्स, कायराना कृत्य है.उन्होंने कहा कि न केवल देश ने बल्कि दुनिया के हर सभ्य समाज ने इसकी निंदा की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना बताती है कि आतंकवाद खात्मे की ओर है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद अपनी अंतिम सांस ले रहा है. धर्म पूछकर मारा गया ये देश में स्वीकार नहीं किया जाएगा. हम आतंक के ताबूत पर अंतिम कील ठोकेंगे. आतंकियों को कठोर सजा देंगे . सीएम योगी ने कहा कि हम आतंकियों में वोट बैंक नहीं देखते. हम इनके विषैले फन को कुचले डालेंगे. आतंकवाद किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं है.उन्होंने कहा कि ये डबल इंजन की सरकार है. यहां कोई भी इस तरह की हरकत करके बच नहीं सकता.

इससे पहले देर रात उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और मंत्री योगेश शुक्ला ने शुभम के शव को खुद कांधा देकर एंबुलेंस से घर तक पहुंचाया. लखनऊ एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शुभम के पिता से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि शुभम की मृत्यु का बदला भारत अवश्य लेगा. उन्होंने कहा कि आपकी वेदना हम सभी की वेदना है, शुभम आपका पुत्र ही नहीं बल्कि भारत का बेटा है, प्रदेश का बेटा है, आतंकवादियों को ऐसी मौत मिलेगी की उनकी रूह कांप जाएगी.

कानपुर पहुंचने के बाद शुभम की पत्नी एशान्या पहली बार मीडिया के सामने आईं और उन्होंने रुंधे गले से बताया कि हम लोग बैठकर बातें कर रहे थे. तभी कुछ लोग बंदूक लेकर आए और शुभम से पूछा-हिंदू हो या मुसलमान. पहले तो हम कुछ समझ नहीं पाए फिर उन्होंने दोबारा पूछा, और जैसे ही शुभम ने कहा हिंदू हूं, उन्होंने गोली मार दी. पहली गोली उन्हीं ने शुभम को मारी. वहीं पिता संजय द्विवेदी ने कहा कि जब बहू ने बोला कि मेरे को भी गोली मार दो तो आतंकियों ने बोला नहीं तुम जाओ तुम मोदी को बताना. संजय द्विवेदी ने कहा कि ये दो टके के आतंकवादी हमारी सरकार को खुली चुनौती देकर चले गए. इन्हें ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि सात पुश्तें याद रखें.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...