9.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यशरीर पर कपड़े नहीं, बगल में सल्फास की डिब्बी… गोरखपुर में प्रेमी...

शरीर पर कपड़े नहीं, बगल में सल्फास की डिब्बी… गोरखपुर में प्रेमी युगल की मौत, शव ने मचाई सनसनी

Published on

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से प्रेमी युगल के आत्महत्या का मामला सामने आया है। गोरखपुर जिले के मानीराम क्षेत्र में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां प्रेमी और प्रेमिका ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव अर्धनग्न अवस्था में पाए गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। युवक के शरीर पर केवल अंडरवियर था, जबकि युवती के कपड़े अस्त-व्यस्त हालत में मिले। उनके पास से सल्फास की डिब्बी भी बरामद हुई है। दो शव मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने जांच शुरू की है।

पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की जानकारी मिलते ही चिलुआताल पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। गोरखपुर पुलिस की टीम ने जांच के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मृत युवक की पहचान विश्वनाथ और युवती की पहचान नीतू के रूप में हुई है। दोनों कैम्पियरगंज क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के रहने वाले थे। स्कूटी के जरिए उनकी पहचान की गई।

कपड़े उतरने पर खुलासा
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों ने एकांत स्थान पर जाकर एक साथ सल्फास खाया। पुलिस का मानना है कि सल्फास के असर से जब उनके शरीर में जलन शुरू हुई तो वे इधर-उधर भागने लगे। इसी वजह से युवक के कपड़े उतर गए और युवती का दुपट्टा कुछ दूरी पर गिरा पाया गया। पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्कूटी भी मिली है।

पुलिस ने दी जानकारी
चिलुआताल थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, हालांकि घटना के पीछे की असल वजह जानने के लिए जांच जारी है। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

वहीं, एसपी नॉर्थ जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शुरुआती जांच में मौत का कारण सल्फास से हुई जहरखुरानी पाया गया है। इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में दोनों ने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...