9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्य'आजकल कलमा सीख रहा हूं, पता नहीं कब जरूरत पड़े', पहलगाम आतंकी...

‘आजकल कलमा सीख रहा हूं, पता नहीं कब जरूरत पड़े’, पहलगाम आतंकी हमले के बाद निशिकांत दुबे के बयान ने मचाई सनसनी

Published on

रांचीः

झारखंड में गोड्डा के भारतीय जनता पार्टी सांसद निशिकांत दुबे इन दिनों लगातार विवादों से घिरे हैं। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई के खिलाफ दिए गए बयान पर उनके खिलाफ अवमानना का मामला चल रहा है। हालांकि इसके बाद भी वे रुके नहीं हैं। वो लगातार विभिन्न मुद्दों पर अपने सोशल मीडिया एकाउंट ‘एक्स’ पर अपनी बात बेबाकी से रख रहे हैं। इस पर कई लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

‘कलमा’ सीख रहा हूं, पता नहीं कब जरूरत पड़े-निशिकांत
सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा- ‘अशहदु अल्लाह इल्लाह इल्लल्लाहु वह दहु ला शरी-क लहू व अशदुहु अन्न मुहम्मदन अब्दुहु व रसूलुहु।’ उन्होंने आगे लिखा- ‘आजकल कलमा सीख रहा हूँ,पता नहीं कब जरूरत पड़े।’

भाजपा के कार्यकर्ता सनातनी हैं, तड़पा-तड़पा के मारेंगे
भाजपा सांसद ने कहा- ‘सांप को पानी पिलाने वाले समझौते के नायक नेहरू जी जिन्होंने 1960 में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने के चक्कर में सिंधु, रावी, व्यास, चिनाब और सतलुज का हमारा पानी पिलाकर हिंदुस्तानी का खून बहाया, आज मोदी जी ने दाना पानी बंद कर दिया। बिना पानी के पाकिस्तानी मरेंगे यह है 56 इंच का सीना। हुक्का, पानी, दाना पानी बंद, हम सनातनी भाजपा के कार्यकर्ता हैं, तड़पा-तड़पा के मारेंगे।’

गांधी परिवार को इस घड़ी में भी मुसलमान दिखता है-निशिकांत
इससे पहले निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर कहा- ‘दुख की इस घड़ी में भी गांधी परिवार को मुसलमान दिखता है, कांग्रेस के इसी मानसिकता ने आज देश में नफरत का पौधा अंकुरित कर दिया है। भारत सनातन धर्म के कारण ही कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक है। भारत प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मजबूत और कामयाब है और होगा ही, आतंकवादी और उनके संरक्षक मारे जाएंगे। भारत के बाहर बैठे दुश्मन और मुसलमानों को भड़काने वाले देश के अंतर से दुश्मन नेस्तनाबूद होंगे।’

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...