7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल डीटीजी के एक अफसर से महिला प्रबंधक परेशान, शिकायत के बाद...

बीएचईएल डीटीजी के एक अफसर से महिला प्रबंधक परेशान, शिकायत के बाद भी नहीं होती सुनवाई

Published on

भेल भोपाल।

भेल के महिला उत्पीड़न का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है, जिसमें डीटीजी विभाग के एक आला अफसर महिला प्रबंधक को लगातार परेशान कर रहे हैं। इसको लेकर महिला प्रबंधक ने वरिष्ठ अफसरों को कई बार शिकायत करते हुए लिखा है कि उक्त अधिकारी अपमानित कर धमकाते हैं और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर मेरी छवि खराब कर रहे हैं। महिला प्रबंधक बीटीजी विभाग ने आरोप लगाए हैं कि विभाग के अधिकारिक वाटसएप समूह पर सार्वजनिक अपमान, भेदभावपूर्ण व्यवहार, मोबाइल पर पफोटो खींचना और मेरे चरित्र के बारे में गलत अफवाह फैलाना उक्त अफसर का नियमित काम हो गया है। महिला प्रबंधक ने कहा है कि संबंधित अधिकारी एक आदिवासी महिला को परेशान कर रहे हैं। ऐसी घटनाएं अन्य महिलाओं के साथ भी हो चुकी हैं, इसके चलते उनको विभाग छोडना पडा। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच करें।

भ्रष्ट्रचार के गंभीर आरोप
बीटीजी विभाग के दो अफसरों पर भ्रष्ट्राचार की शिकायत भी की गई है, लेकिन भेल प्रबंधन सब कुछ जानने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। सूत्र बताते हैं कि यहां के हीरो अफसर एसडीएक्स अपफर पर भ्रष्ट्राचार के मामले में चार्जशीट मिलने के बाद जमे हुए हैं। विजीलेंस की रेड के बाद आनन—फानन में 50 लाख की प्रिंटर कारट्रेज को स्टोर रूम से गायब करवा दिया गया, लेकिन कोई छानबीन नहीं की गई वहीं दूसरे अफसर कोफोर्ज ओरेकल टेंडर में वेंड को अनुचित लाभी पहुंचाया है। क्वालिफिकेशन क्राइटेरिया रिलेक्स कर अपने चहेते वेंडर को लाभ पहुंचाया है। फाइल विजीलेंस में पड़ी हुई है। इससे बीएचईएल को करोड़ों रुपए का नुकसान हो सकता है। संबंधित अफसर पर यह भी आरोप है कि एक अफसर ने अपने नाम पर आईटी पुरस्कार लेने और भेल के खर्च पर टूर करने और ईडी—जीएम के साथ फोटो खिंचवाने का शौक है। उन्होंने पिछले दो सालों में कितने टूर व्यक्तिगत पुरस्कार लेने बीएचईएल के खर्चे पर किए हैं इसकी जांच भी होना चाहिए। भेल प्रवक्ता का कहना है कि इस संबंध में मेरे पास कोई जानकारी नहीं है। विभाग का मामला है पता करके बताता हूं।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...