7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल कारखाने में आग, अफरा—तफरी का माहौल, मंत्री विश्वास सारंग और कलेक्टर...

भेल कारखाने में आग, अफरा—तफरी का माहौल, मंत्री विश्वास सारंग और कलेक्टर भी पहुंचे कारखाने में

Published on

भेल भोपाल।

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल कारखाना परिसर में गुरुवार को अचानक आग लग गई। आग भेल के गेट नंबर 9 के पास वेस्ट मटेरियल एरिया में लगी, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयानक थी कि उसके काले धुएं के बादल 15 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहे थे और लपटें 20 फीट तक ऊंची उठती नजर आईं।

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं, जो आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। सीआईएसएफ (CISF) की टीम को भी घटनास्थल पर तैनात किया गया है ताकि स्थिति पर नियंत्रण रखा जा सके।
आग की गंभीरता को देखते हुए भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, गोविंदपुरा एसडीएम रवीश श्रीवास्तव, और अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया।

हालांकि जिस जगह आग लगी है। वह गेट नंबर 9 से करीब 200 मीटर दूर है और भेल की मुख्य फैक्ट्री उससे काफी दूरी पर है। लेकिन आग की भीषणता को देखकर कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

भेल प्रवक्ता के मुताबिक सुबह करीब 11:30 बजे मटेरियल गेट नंबर 9 बीएचईएल, भोपाल में कूड़े के ढेर में आग लग गई जिस पर सीआईएसएफ की फायर टीम ने काबू पा लिया। यह कूड़े का ढेर वृक्षारोपण क्षेत्र के बीच एक सुनसान इलाके में स्थित था, इसलिए इस क्षेत्र में धीरे-धीरे आग भड़क उठी। नगर निगम के सहायक आयुक्त को इसकी सूचना दी गई और आधे घंटे के भीतर उनकी दमकल गाड़ियां पहुंच गईं। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई। यह आग की घटना केवल वृक्षारोपण क्षेत्र में हुई और किसी भी व्यक्ति, मशीन या संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है। एहतियाती कार्य प्रगति पर है और फायर टीम पूरी रात स्थिति पर नजर रखेगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...