11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्य'नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे बिहार चुनाव', चिराग पासवान ने बताया...

‘नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे बिहार चुनाव’, चिराग पासवान ने बताया भविष्य का प्लान

Published on

पटना:

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कड़ा बयान दिया है। गुरुवार को पटना पहुंचने के बाद एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रुख का समर्थन किया। केंद्रीय मंत्री चिराग ने कहा कि, ‘प्रधानमंत्री ने जो कहा है, वह बिल्कुल करेंगे। आतंकवाद की कमर तोड़ना अब बहुत ज़रूरी हो गया है।’ बता दें, पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई।

चिराग ने पाकिस्तान को लिया आड़े हाथ
चिराग ने पाकिस्तान को निशाने पर लेते हुए कहा, ‘जिनका पानी पीते हैं, उन्हीं का खून बहा रहे हैं। आखिर कब तक हम प्रेम और सद्भावना की बातें करते रहेंगे? अब वक़्त आ गया है कि हम इसका माक़ूल जवाब दें।’ उन्होंने स्पष्ट किया कि देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

बिहार से चुनाव लड़ने की अटकलों पर दिया बयान
चुनावी राजनीति पर भी चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया दी और साफ किया कि बिहार उनकी प्राथमिकता में हमेशा रहा है। उन्होंने कहा, ‘मैं शुरू से ही बिहार को अपनी प्राथमिकता मानता हूं। केंद्र से ज़्यादा मैं बिहार में समय देना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि मेरा बिहार भी विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़े।’

नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव: चिराग
आगामी विधानसभा चुनावों पर चिराग ने कहा, ‘अभी चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में होंगे, लेकिन हम भविष्य की तैयारी भी कर रहे हैं।’ चिराग के बयान से यह संकेत साफ है कि वह आने वाले दिनों में बिहार में अपनी राजनीतिक भूमिका को और मजबूत करना चाहते हैं।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...