11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यPoK में ट्रेनिंग, 3 साल से गायब, आतंकवादी की डायरी में फोटो…...

PoK में ट्रेनिंग, 3 साल से गायब, आतंकवादी की डायरी में फोटो… जिसका घर उड़ाया उस आसिफ की कहानी

Published on

कश्मीर ,

‘आतंकियों की बची-खुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है… ‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार के मधुबनी में इस ऐलान के ठीक एक दिन बाद ही पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए निर्मम आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की हत्या में शामिल स्थानीय आतंकी आसिफ शेख के त्राल स्थित घर को जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बुलडोजर से जमींदोज कर दिया. वहीं दूसरे स्थानीय आतंकी आदिल हुसैन थोकर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा के गोरी इलाके में स्थित घर को सुरक्षा बलों ने बम से उड़ा दिया.

स्थानीय आतंकी आसिफ शेख की कहानी उन युवाओं की तरह है, जिन्होंने गलत रास्ता चुना और अपने साथ-साथ अपने परिवार की जिंदगी भी तबाह कर दी. आसिफ शेख के घर आजतक पहुंचा. आसिफ का घर उसी त्राल इलाके में है जहां आतंकी बुरहान वानी रहता था. लगभग 1 साल पहले एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया था. उस आतंकी की डायरी से आसिफ की तस्वीर मिली थी, जिसमें वह हाथों में हथियार लिए दिख रहा था. आसिफ ने साल 2017-18 में PoK में ट्रेनिंग ली थी.

परिवार वालों ने भी स्वीकारा
परिवार वालों ने भी स्वीकार किया कि वह पिछले तीन साल से घर नहीं आया. बताया जा रहा है कि एक आतंकी शिविर में ट्रेनिंग लेकर वापस लौटने के बाद से ही वह गायब हो गया था, लेकिन उसकी गतिविधियां चुपचाप चलती रहीं, और फिर 22 अप्रैल को हुए भयावह हमले में उसका नाम खुलकर सामने आ गया.

पाकिस्तान भी गया
वहीं दूसरे आतंकी आदिल ने 2018 में अटारी-वाघा बॉर्डर के जरिए वैध तरीके से पाकिस्तान की यात्रा की थी. अपने पाकिस्तान प्रवास के दौरान उसने टेरर कैम्प में ट्रेनिंग ली थी और पिछले साल जम्मू-कश्मीर लौटा था. पहलगाम हमले के कुछ चश्मदीदों ने बताया​ कि कुछ आतंकी आपस में पश्तून भाषा में बातचीत कर रहे थे. सूत्रों ने इस बात पर जोर दिया कि हमले में शामिल सभी आतंकवादी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के हैं. हालांकि द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने भी इस हमले की जिम्मेदारी ली है. उन्होंने कहा कि टीआरएफ लश्कर-ए-तैयबा का एक मुखौटा आतंकी संगठन है, जिसका इस्तेमाल हमले को एक स्वदेशी समूह के काम के रूप में दिखाने के लिए किया गया.

20 लाख का इनाम
सुरक्षा एजेंसियों ने पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों के स्केच भी जारी किए हैं. इन स्केच के जरिये उनकी पहचान करना और उनके ठिकानों तक पहुंचना थोड़ा आसान हो सकता है. अनंतनाग पुलिस ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि जो कोई भी इन आतंकियों की सही जानकारी देगा या उनकी पहचान करने में मदद करेगा, उसे 20 लाख रुपये का कैश रिवॉर्ड दिया जाएगा. जानकारी देने वालों की सूचना गुप्त रखी जाएगी. कैश रिवॉर्ड का ऐलान लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए किया गया है ताकि वे बिना किसी डर के पुलिस के साथ सहयोग कर सकें.

बॉडी कैमरा पहने हुए थे आतंकी
सैन्य सूत्रों ने बताया कि स्टील टिप वाली गोलियों, एके-47 राइफलों और बॉडी कैमरा पहने हुए लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के चार आतंकवादियों के एक समूह ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों के बीच हिंदुओं को निशाना बनाया और उन पर गोलियों की बौछार कर दी. इस आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी, जिनमें से अधिकांश पर्यटक थे और भारत के अलग-अलग राज्यों से जम्मू-कश्मीर घूमने पहुंचे थे. आतंकवादियों में दो स्थानीय भी शामिल थे. दोनों स्थानीय आतंकियों की पहचान बिजबेहरा निवासी आदिल हुसैन थोकर और त्राल निवासी आसिफ शेख के रूप में हुई है.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...