9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यट्रेन में पुलिस वाले के मारने से गई 50 साल के मजदूर...

ट्रेन में पुलिस वाले के मारने से गई 50 साल के मजदूर की जान? इंटरनेट पर वायरल वीडियो को लेकर GRP का आया जवाब

Published on

आगरा

ऐसे में लोग कमेंट सेक्शन में आकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। लेकिन मामले पर रेलवे पुलिस की सफाई आ चुकी है। जिसमें वह इस दावे को गलत बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि 50 वर्षीय राम दयाल नाम का पैसेंजर ट्रेन के गेट पर बैठकर बीड़ी पी रहा होता है, जिसके कारण पुलिस वाले उसकी पिटाई करते हैं।

पुलिस वाले ने मारा थप्पड़…?
इस वीडियो में बंदे को बोलते हुए सुना जा सकता है कि मेरे पिता जी को एक पुलिस वाले ने थप्पड़ मारा है। जिससे वो न बोल पा रहे हैं, न नस चल रही है! फिर वीडियो बना रहा लड़का पैसेंजर्स की तरफ कैमरा घुमाकर कहता है कि इन सारों से पूछ लो। क्लिप में वह आगे बताता है कि एक पुलिस वाला अभी वाशरूम गया है। करीब 36 सेकंड की यह क्लिप इसी के साथ खत्म हो जाती है।

ट्रेन के अंदर जमीन पर लेटे शख्स के साथ वीडियो बनाते हुए एक पैसेंजर ने दावा किया है कि उसके पापा को पुलिसवालों ने थप्पड़ मारा, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। लेकिन जब यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ तो आगरा जीआरपी (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) के एसपी के X हैंडल ने इस पर जवाब दिया है। इस घटना का वायरल वीडियो देखने के बाद यूजर्स में भी काफी गुस्सा है।

इस मामले के वायरल होने के बाद जहां एक तरफ इंटरनेट यूजर्स ने पुलिस पर सवाल उठाने शुरू कर दिए, वहीं दूसरी ओर यूजर्स कार्रवाई की भी मांग करने लगे। लेकिन इस बीच आगरा जीआरपी के एसपी ने वायरल वीडियो के रिप्लाई में अपना जवाब दिया है।

X पर इस वीडियो को @priyarajputlive नाम के यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा- ट्रेन के जनरल कोच की गेट पर बैठ रामदयाल ने बीड़ी सुलगा ली, जिसके बाद ट्रेन में मौजूद पुलिसकर्मियों ने इन्हें इतना मारा कि मौत हो गई. 50 वर्षीय रामदयाल मजदूर थे, ये टीकमगढ़ से दिल्ली मजदूरी करने जा रहे थे।

यह वीडियो इस कदर वायरल हुई कि इसे साढ़े 3 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। जबकि साढ़े 4 हजार से अधिक यूजर्स ने इसे लाइक भी किया है। वहीं पोस्ट पर 200 के ऊपर कमेंट्स भी आए हैं, जिसमें आगरा जीआरपी का कमेंट भी शामिल हैं।

X पर वायरल इस वीडियो पर जवाब देते हुए @spgrpagra ने लिखा- उक्त घटना दिनांक 22 अप्रैल 2025 की है। उक्त प्रकरण में मृतक का पोस्ट मार्टम कराया गया तो प्राप्त रिपोर्ट में शरीर पे किसी भी प्रकार के चोटों के निशान नहीं है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मृत्यु का कारण हृदयाघात (heart attack) होना पाया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही/जांच प्रचलित है।

गुनाह बस गरीब होना है…
कमेंट सेक्शन में यूजर्स ट्रेन में हुई इस घटना पर प्रतिक्रिया देते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- भारत में सबसे बड़ा गुनाह है गरीब होना। भारत के गरीब लोगों के सबसे बड़े दुश्मन उसके साथ वाले देशवासी ही है जो गरीब नहीं है । और लोग वासुदेव कुटुम्बकम की बम्बइया बकैती करते रहते है। दूसरे यूजर ने कहा कि बेहद शर्मनाक कृत्य, समाज में मानसिक विकृति विकराल रूप ले रही है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...