9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यजो कुछ हुआ है उसके पीछे बांटने और लड़ाने की कोशिश.. जम्मू-कश्मीर...

जो कुछ हुआ है उसके पीछे बांटने और लड़ाने की कोशिश.. जम्मू-कश्मीर पहुंचे राहुल गांधी क्या बोले?

Published on

श्रीनगर:

पहलगाम हमले के बाद शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में पहुंचे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आतंकवादी घटना के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है। श्रीनगर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और एलजी मनोज सिन्हा से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि यह एक दुखद घटना है। जम्मू-कश्मीर के सभी लोगों ने इस आतंकी हमले की निंदा की है। इस परिस्थिति में कश्मीर के लोग पूर्ण रूप से भारत के साथ हैं। मैं सभी को कहना चाहता हूं कि आज सारा देश एक साथ खड़ा है। राहुल गांधी ने कहा कि जो कुछ हुआ है उसके पीछे समाज को बांटने, भाई को भाई से लड़ाने का विचार है। पहलगाम की बैसरन वैली आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई है

क्या कुछ बोले राहुल गांधी?
राहुल गांधी ने कहा कि कल (गुरुवार) हमारी सरकार के साथ बैठक हुई जिसमें विपक्ष ने इस घटना की निंदा की है। सरकार जो भी कार्रवाई करेगी, हम उसमें उनके साथ खड़े हैं। पहलगाम आतंकी हमले में कुल 26 लोगों की मौत हुई है। इसमें सबसे ज्यादा लोग महाराष्ट्र के हैं। मरने वालों में एक नेपाली नागरिक और एक स्थानीय मुस्लिम युवक शामिल है। राहुल गांधी ने इससे पहले सर्वदलीय बैठक के बाद भी सरकार के साथ खड़े होने की बात कही थी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आगे कहा, “मेरा प्यार और स्नेह उन सभी लोगों के प्रति है जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को खो दिया है और मैं चाहता हूं कि सभी को पता चले कि पूरा देश एक साथ खड़ा है।

ये बांटने-लड़ाने की कोशिश
राहुल गांधी ने कहा कि जो कुछ हुआ है उसके पीछे समाज को बांटने, भाई को भाई से लड़ाने का विचार है। और यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हर एक भारतीय एकजुट हो, एक साथ खड़ा हो, ताकि हम आतंकवादियों द्वारा की जा रही कोशिशों को विफल कर सकें। राहुल ने आगे कहा कि मैंने मुख्यमंत्री और एलजी से भी मुलाकात की और उन्होंने मुझे जो कुछ हुआ उसके बारे में जानकारी दी और मैंने उन दोनों को आश्वासन दिया कि मेरी पार्टी और मैं उनका पूरा समर्थन करेंगे।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...