9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यबेलगाम हो गई है उप्र पुलिस, थाने में युवक को इंस्पेक्टर ने...

बेलगाम हो गई है उप्र पुलिस, थाने में युवक को इंस्पेक्टर ने खंभे से बांधकर बुरी तरह पीटा, चीख से गूंज उठा परिसर

Published on

जौनपुर

उत्तर प्रदेश में जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर थाने में बर्बरता का वीडियो सामने आया है। किसी मामले को लेकर थाने गए युवक को खंभे से बांधकर पीटा गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह उसे बांध कर पट्टे से पीटा जा रहा है। वो चिल्लाता रहा, लेकिन उस पर रहम नहीं किया गया। युवक को पीटने वाला कोई और नहीं मुंगराबादशाहपुर थाने के प्रभारी विनोद मिश्रा बताए जा रहे हैं। हालांकि इसकी पुष्टि होना बाकी है।

बताया जाता है कि क्षेत्र का ही एक युवक किसी काम को लेकर थाने गया था। वहां उसने थानेदार विनोद मिश्रा से कानून की कुछ बात कर ली, उसकी बात सुनते ही थाना प्रभारी तमतमा गए। उन्होंने आव देखा न ताव तुरंत थर्ड डिग्री देने वाला पट्टा निकाल लिया।

खंभे से सटाकर बरसाए पट्टे
युवकी की बात पर एसओ इतना आगबबूला हो गए कि युवक पर टूट पड़े। फिल्मी अंदाज में अपना पट्टा निकाल लिया। इसके बाद थाने के दो कर्मियों ने उसे खंभे से सटा दिया। वो भाग न पाए इसके लिए खंभे के दोनों तरफ से उसके हाथ जकड़ लिए। फिर क्या था, एसओ ने युवक पर पट्टे बरसने शुरू कर दिए। थोड़ी ही देर में पूरे थाने में युवक के जिस्म पर बरस रहे पट्टे की आवाज सुनाई देने लगी।

नहीं पसीजा थानेदार का दिल
युवक को जानवरों की तरह खंभे में सटाकर पट्टे से पीटने का सिलसिला शुरू होते ही वो चिल्लाने लगा। जितनी बार पट्टा उसको पड़ता, उतनी ही बार उसके मुंह से चीख निकलती। इसके बावजूद थानेदार का दिल नहीं पसीजा और ताबड़तोड़ युवक की पीठ पर पट्टे पड़ते रहे।

एसपी ने किया लाइन हाजिर
जौनपुर के थाने में युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला जब एसपी डॉक्टर कौस्तुभ के पास पहुंचा तो उन्होंने कार्रवाई की। तुरंत ही मुंगरा बादशाहपुर थाने के प्रभारी विनोद मिश्रा को पुलिस लाइन भेज दिया गया। अब उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की कवायद शुरू हो गई है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...