7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल हरिद्वार में विशिष्ट तकनीकी अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

बीएचईएल हरिद्वार में विशिष्ट तकनीकी अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

Published on

हरिद्वार।

केंद्रीय अनुवाद ब्यूरो, राजभाषा विभाग, नई दिल्‍ली तथा राजभाषा विभाग, बीएचईएल हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किए गए, विशिष्ट तकनीकी अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन हुआ। 21 अप्रैल से 25 अप्रैल तक, मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) में आयोजित किए गए इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 25 कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अगस्टिन खाखा ने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में श्री खाखा ने सभी को, सरकारी कार्य हिंदी में करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने कार्यस्थलों पर प्रयोग में आने वाले तकनीकी कार्य अनुदेशों आदि का हिंदी में अनुवाद करने पर भी जोर दिया। इससे पहले 21 अप्रैल को आयोजित उद्घाटन सत्र में महाप्रबंधक सुनील कुमार गर्ग ने कहा कि इस प्रशिक्षण से हरिद्वार इकाई में प्रयोग होने वाले मैनुअल्स तथा कार्य अनुदेशों आदि के हिंदी अनुवाद में लाभ मिलेगा।

केंद्रीय अनुवाद ब्यूरो से संकाय के रूप में आए संयुक्त निदेशक नरेश कुमार एवं सहायक निदेशक लेखा सरीन ने प्रशिक्षण के दौरान राजभाषा नीति, कार्यालयी अनुवाद व प्रक्रिया तथा प्रशासनिक शब्दावली आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी साथ ही आंतरिक संकाय के रूप में वरिष्ठ उप महाप्रबंधक हरीश सिंह बगवार, वरिष्ठ प्रबंधक विनीत कुमार, प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह एवं उप प्रबंधक शशी सिंह ने तकनीकी क्षेत्र में अनुवाद समस्याएं एवं समाधान, बीएचईएल में प्रयुक्त सामग्री का अनुवाद, इंजीनियरिंग शब्दावली तथा विभिन्न अनुवाद टूल से संबंधित विषयों पर प्रकाश डाला। अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) पार्थ सारथी गौड़ा ने सभी को धन्‍यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजभाषा विभाग के अन्य कर्मचरियों ने भी महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...