9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यनीतीश जाने लगे हैं लालू यादव के करीब? PM मोदी के सामने...

नीतीश जाने लगे हैं लालू यादव के करीब? PM मोदी के सामने चले सियासी तीर किस ओर कर रहे इशारा, जानें

Published on

पटना:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा पर पहलगाम के आतंकी कहर का साया तो जरूर था। लेकिन इस अपार जनसभा के बीच अपरोक्ष रूप से ही सही पर राजनीति भी कम नहीं हुई। कब, कहां और किसने कहां राजनीतिक तीर से निशाना साधा वह मंच पर उपस्थित नेताओं के हाव भाव और बॉडी लैंग्वेज से कुछ कम रिफ्लेक्ट नहीं हुए। आइए जानते है कि कब किसने चलाए सियासी तीर। यह सच है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कश्मीर के आतंकी हमले का प्रभाव था। अपने भाषण में पूरे आतंकी संगठन और साजिशकर्ताओं पर जमकर बरसे।

पीएम मोदी का भाषण
पीएम पूरे विश्व को संदेश देने को बिहार की धरती से अंग्रेजी में संबोधन कर अपना इरादा स्पष्ट कर डाला। लेकिन मंच पर भाषण के पूर्व अभिवादन के क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिक एंड चूज वाले व्यवहार ने बिहार के राजनीतिक गलियारों में एक अलग किस्म की राजनीति का दंश छोड़ गए। अभिवादन के क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने जाने अनजाने में ही सही पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, जदयू के वरीय नेता विजय चौधरी, लोजपा(आर) के अध्यक्ष चिराग पासवान और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर कुछ विशेष दृष्टि दी और कुछ संवाद भी किया।

सीएम नीतीश कुमार भी नहीं चुके
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मंच पर आम तौर पर आतंकी घटना के प्रभाव में बहुत संयम के साथ वही बात रखी जो जरूरी था। वर्ष 2005 से 2025 तक जो भी विकास के कार्य हुए उसका बखान कर डाला। लेकिन बोलने के प्रसंग में महागठबंधन सरकार के साथ जाने का ठीकरा केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के माथे फोड़ कर चाणक्य नीति खेल गए। दरअसल ,इन दिनों केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह पीएम मोदी के काफी करीब दिखने लगे हैं। पीएम भी बिहार के मसले पर राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह से चर्चा करते रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा ये हो रही है कि भरे मंच से नीतीश ने ललन सिंह के माथे ठीकरा फोड़ कर एक तीर से कई निशाना साध लिया।

राजनीति तो हुई: अश्क
एक तरह से नीतीश कुमार ने अपरोक्ष रूप से लालू प्रसाद को करीबी बता डाला। वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश अश्क मानते है कि पीएम नरेंद्र मोदी की यात्रा के क्रम में राजनीति भी हुई। अभिवादन के क्रम और उनके अंदाज पर बात करें तो पीएम यह बता गए कि किसका कितना भाव उनकी नजर में है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भाषण के क्रम में विस्तार से योजनाओं को बताकर एनडीए की मार्केटिंग तो कर ही डाली। नीतीश कुमार भी नहीं चुके। उन्होंने भी अपनी मार्केटिंग की। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस बार जंगलराज और परिवारवाद पर हमला न कर नई राजनीति के संकेत भी दिए।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...