9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यपहलगाम अटैक में पर्यटकों को बचाते समय मारे गए आदिल के परिवार...

पहलगाम अटैक में पर्यटकों को बचाते समय मारे गए आदिल के परिवार को मदद, शिंदे ने कहा- 5 लाख का चेक सौंपा

Published on

ठाणे

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आतंकवादी हमले में पर्यटकों की जान बचाने का प्रयास करने वाले सैयद आदिल हुसैन शाह के परिवार को पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। खच्चर सेवा मुहैया कराने वाले शाह ने पहलगाम आतंकवादी हमले के दौरान पर्यटकों को बचाते हुए अपनी जान दे दी। वह अपने परिवार में कमाने वाले एकमात्र सदस्य थे। शाह दक्षिण कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में पर्यटकों को खच्चर की सवारी कराकर अपनी आजीविका चलाते थे, जहां 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।

क्यों की गई मदद?
खबरों के मुताबिक 20 साल के आदिल शाह ने उसके घोड़े पर यात्रा कर रहे एक पर्यटक को बचाने की कोशिश की और यहां तक कि एक आतंकवादी से उसकी राइफल छीनने का भी प्रयास किया। एकनाथ शिंदे के ठाणे स्थित कार्यालय से जारी एक आधिकारिक रिलीज के मुताबिक उपमुख्यमंत्री ने शाह के साहसिक कार्य से प्रभावित होकर उनके परिवार को व्यक्तिगत रूप से सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया। शिंदे महाराष्ट्र के फंसे हुए पर्यटकों की सहायता के लिए 23 अप्रैल को श्रीनगर में थे।

शाह परिवार को 5 लाख रुपये का चेक सौंपा
रिलीज में कहा गया है कि शिंदे की अध्यक्षता वाले शिवसेना के कार्यकर्ताओं और सीमा संगठन के अधिकारियों ने शाह परिवार को पांच लाख रुपये का चेक सौंपा। उपमुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए शाह के परिवार से भी बात की और संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा उन्हें सांत्वना दी। बातचीत के दौरान उनके शाह के भाई ने हमले की भयावहता साझा की और पर्यटकों को बचाने के लिए युवक द्वारा किए गए साहसिक कार्यों की जानकारी दी।

बेटे का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा
शिंदे ने शाह के अदम्य साहस और मानवता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसका यह कदम दुनिया के लिए एक अनूठा उदाहरण है। उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया कि उनके बेटे का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। विज्ञप्ति के मुताबिक शिंदे ने शाह के जीर्ण-शीर्ण घर के पुनर्निर्माण में मदद कर परिवार को आगे भी सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई। (इनपुट भाषा)

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...