9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्य'हर रोज हिंदू ही हिंदू की हत्‍या कर रहा', मोहन भागवत पर...

‘हर रोज हिंदू ही हिंदू की हत्‍या कर रहा’, मोहन भागवत पर रामगोपाल यादव का बड़ा हमला

Published on

लखनऊ:

पहलगाम आतंकी हमले पर संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर सपा के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने पलटवार किया है। मोहन भागवत ने कहा था कि हमारे सैनिकों या हमारे लोगों ने कभी किसी को उसका धर्म पूछकर नहीं मारा। कट्टरपंथी लोगों ने निर्दोष पर्यटकों को उनका धर्म पूछकर मारा। हिंदू ऐसा कभी नहीं कर सकते। वहीं, रामगोपाल यादव का कहना है कि हमारे देश में हिंदू ही हिंदू को मार रहा है। हर रोज हिंदू दूसरे हिंदू की हत्‍या कर रहा है।

एक न्‍यूज एजेंसी से बातचीत में रामगोपाल यादव ने कहा कि इस घटना के बाद पहली बार कश्मीर में लोग आतंकवाद के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आए हैं। दुख की बात है कि आज जब पूरा देश एक है तो बीजेपी के कुछ लोग इस पर भी हिंदू-मुस्लिम मुद्दा ढूंढ़ रहे। मोहन भागवत पर प्रहार करते हुए राम गोपाल यादव ने कहा कि इतने बड़े संगठन के प्रमुख व्‍यक्ति को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए।

‘हिंदू-मुस्लिम में फंस गए तो पाकिस्‍तान का कुछ नहीं कर पाएंगे’
रामगोपाल यादव ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बहुत सी कहानियां सामने आ रही हैं। लेकिन जो बातें फैलाई जा रही हैं, वे देश के हित में नहीं हैं। अगर हम लोग इसमें फंस गए तो हमारी सरकार कश्मीर और पाकिस्तान के खिलाफ कुछ नहीं कर पाएगी। गौरतलब है कि एक दिन पहले दिल्‍ली में हुई सर्वदलीय बैठक में राम गोपाल यादव सपा की तरफ से गए थे। वह अखिलेश यादव की तरफ से बैठक में हिस्‍सा लेने गए थे।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...