9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यपाकिस्तान की एक यात्रा और… कश्मीर का आदिल कैसे बना पहलगाम हमले...

पाकिस्तान की एक यात्रा और… कश्मीर का आदिल कैसे बना पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड जानिए

Published on

नई दिल्ली

खुफिया एजेंसियों का दावा है कि कश्मीर में अनंतनाग के रहने वाले वाली मोहम्मद ठोकर के बेटे आदिल हुसैन ठोकर ने पहलगाम में हमले की योजना बनाई थी। सूत्रों के अनुसार, उसने यह योजना पाकिस्तान में बैठे लश्कर-ए-तोइबा के कमांडर सैफुल्लाह कसूरी और अबू मूसा के साथ मिलकर बनाई थी। आदिल फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी और उसके साथियों की तलाश कर रही है।

आतंकियों के जनाजे में दिखा
सूत्रों की मानें तो आदिल, जो अब 20 साल का है, 2018 में दक्षिण कश्मीर में आतंकियों के जनाजे में दिखने के बाद सुर्खियों में आया था। उसी साल, वह वैलिड ट्रेवल डॉक्यूमेंट (VTD) के जरिए वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान गया और फिर गायब हो गया। जल्द ही खबरें आईं कि वह पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हो गया है।

हिज्बुल मुजाहिदीन से रिश्ता
रिपोर्ट के मुताबिक आदिल को हाल ही में बैसारन इलाके में देखा गया था। आदिल हिज्बुल मुजाहिदीन (HM) से जुड़ा है, लेकिन वह LeT के संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) के साथ मिलकर काम करता है। TRF ने ही इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

पहलगाम हमले की साजिश रची
वह मारे गए आतंकवादी कमांडर ‘उज़ैर’ का करीबी सहयोगी था। लगभग चार-पांच आतंकवादियों और दो स्थानीय आतंकवादियों, जिनमें आदिल भी शामिल था, ने मिलकर अमेरिकी M-4 राइफल और एके 47/56 का इस्तेमाल करके पहलगाम में भयानक हमला किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने आदिल को गोली चलाते हुए देखा है। हमले के बाद, बंदूकधारी पीर पंजाल के घने जंगलों में गायब हो गए। चार आतंकवादी सेना की वर्दी पहने हुए थे।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...