9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्य'पाकिस्तान भैया, मेरा दोस्त…', संदिग्ध चरमपंथी के साथ बंगाल के युवक की...

‘पाकिस्तान भैया, मेरा दोस्त…’, संदिग्ध चरमपंथी के साथ बंगाल के युवक की तस्वीर से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Published on

नई दिल्ली,

पश्चिम बंगाल के राणा बिस्वास नाम के एक युवक की पाकिस्तानी मिलिशिया के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करने के बाद पुलिस ने उसकी निगरानी शुरू की है. जांच में पाया गया कि वह तीन साल पहले कतर काम करने गया था और हाल ही में मुंबई में काम करने के लिए लौटा है. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.

राणा बिस्वास नाम के इस युवक ने अपनी फेसबुक स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह कुछ लड़कों के साथ नजर आ रहा है जिनके पास AK47 जैसा राइफल नजर आ रहा है. युवक ने अपने सोशल मीडिया स्टोरी पर जो तस्वीर शेयर किया है, उसमें उसने कैप्शन के रूप में “पाकिस्तान भैया” लिखा है, जिससे पुलिस को संदेह हुआ. प्रशासन की नजर में ये तस्वीरें आने के बाद उच्च अधिकारी एक्टिव हुए और मामले जांच शुरू कर दी.

युवक के खिलाफ शनिवार को कृष्णनगर कोतवाली पुलिस स्टेशन में एक केस दर्ज किया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने आजतक को बताया कि युवक की फेसबुक प्रोफाइल की गंभीरता से जांच की जा रही है और उसके माता-पिता से भी पूछताछ की गई है.

पुलिस का कहना है कि राणा बिस्वास को प्रेम प्रसंग के चलते तीन साल पहले गांव से बाहर कर दिया गया था. वह कतर में काम के लिए गया था और हाल ही में मुंबई में एक रिश्तेदार के होटल में नौकरी कर कर रहा है.

विदेश में हुई थी सोशल मीडिया वाले युवकों से मुलाकात!
पुलिस जांच के दायरे में अब तक ये बात सामने आई है कि युवक विदेश में इन लोगों से मिला था. पुलिस इस मामले को सभी एंगल से जांच रही है और जल्द ही सटीक जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है. यह मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब पहलगाम हमले को लेकर देशभर के कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...