9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्य'नई राजनीति में विपक्ष से संवाद नहीं, उसे कुचलने का प्रयास…', हैदराबाद...

‘नई राजनीति में विपक्ष से संवाद नहीं, उसे कुचलने का प्रयास…’, हैदराबाद में बोले राहुल गांधी

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हैदराबाद में भारत शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ साल पहले कांग्रेस पार्टी खुद को पूरी तरह से फंसा और अलग-थलग महसूस कर रही थी. उन्होंने कहा कि नई राजनीति जो आक्रामक है और जहां विपक्ष से संवाद नहीं बल्कि उसे कुचलने का प्रयास होता है, उसने हमारे सभी रास्ते बंद कर दिए. मीडिया और माहौल दोनों ने हमें स्वतंत्र रूप से काम करने की अनुमति नहीं दी.

राहुल गांधी ने बताया कि इसी स्थिति में कांग्रेस ने अपने इतिहास में झांका और कन्याकुमारी से कश्मीर तक की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकालने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि इस यात्रा से मैंने दो बातें सीखी. पहली- हमारे विरोधियों के पास गुस्सा, डर और नफरत पर एकाधिकार है. हम उनसे इस मैदान पर कभी मुकाबला नहीं कर सकते. वे गुस्से, डर और नफरत में हमें हर बार हरा देंगे.राहुल गांधी ने कहा कि अब सवाल ये है कि कांग्रेस को किस जगह और किस भावना से काम करना चाहिए और कैसे एक मजबूत जवाबी नैरेटिव खड़ा किया जा सकता है.

सीएम रेवंत रेड्डी ने गिनाईं उपलब्धियां
इससे पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भारत समिट में कहा कि तेलंगाना एक समृद्ध इतिहास, अनूठी संस्कृति और परंपराओं की भूमि है. उन्होंने याद दिलाया कि कैसे छात्रों, श्रमिक संगठनों, किसानों और महिलाओं के नेतृत्व में लंबे संघर्ष के बाद तेलंगाना को अलग राज्य का दर्जा मिला.

मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग राज्य बनने के बाद भी लोगों की आकांक्षाएं पूरी नहीं हो सकीं. कांग्रेस पार्टी को सत्ता सौंपते हुए जनता ने उम्मीद जताई थी कि उनके सपने साकार होंगे, और उनकी सरकार अब इन सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में 20,617 करोड़ के कृषि ऋण माफ़ किए गए, जिससे 25.5 लाख किसान स्वतंत्र हुए. किसानों को 24 घंटे मुफ्त बिजली और “रैथु भरोसा” योजना के तहत सालाना 12,000 रुपए प्रति एकड़ की सहायता. भूमिहीन कृषि मजदूरों को सालाना 12,000 रुपए प्रति परिवार दिए जा रहे हैं.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...