9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यझूठे हैं शहबाज शरीफ…पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ को उमर अब्दुल्ला का...

झूठे हैं शहबाज शरीफ…पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ को उमर अब्दुल्ला का करारा जवाब, जानें क्या कहा?

Published on

श्रीनगर

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के सख्त तेवरों से पाकिस्तान में हलचल मची हुई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा पहलगाम आतंकी हमले की संयुक्त जांच के प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने कड़ा हमला बोला है। उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को यह कहा कि शाहबाज शरीफ झूठे हैं। उन्होंने पहलगाम में जो घटना हुई उसकाे स्वीकार ही नहीं किया और कहा कि हिंदुस्तान ने खुद कराया है। अब्दुल्ला ने कहा कि अब जिन लोगों ने पहले ही हमारे ऊपर इल्जाम लगाए हैं। उसके बाद और कुछ और कहना ठीक नहीं होगा। गौरतलब हो कि उमर अब्दुल्ला ने पहलगाम हमले के साथ केंद्र सरकार के फैसलों का समर्थन किया है। अब्दुल्ला ने सिंधु जल समझौता को रद्द किए जाने को सही ठहराया है।

उमर अब्दुल्ला ने सुना दिया
पहलगाम आतंकी हमले के चौथे दिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने संयुक्त जांच की बात कही है। शरीफ ने कहा है कि पाकिस्तान हर जांच को तैयार है। एक्सपर्ट इसे पाकिस्तान की चाल मान रहे हैं। पाकिस्तान के इस बयान पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले, पाकिस्तान ने यह भी स्वीकार नहीं किया कि पहलगाम में कुछ हुआ था। पहले तो उन्होंने कहा कि इसके पीछे भारत का ही हाथ है। अब जब आरोपों की विश्वसनीयता खत्म हो गई है, तो उनकी बातों को ज्यादा महत्व नहीं दिया जाना चाहिए। जो कुछ भी हुआ, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था और ऐसा नहीं होना चाहिए था।

अब्दुल्ला ने बताया क्याें हआ हमला?
रामबन में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पहलगाम के हादसे के बाद मुझे मौका मिला कि मैं यहां आऊं। मैं यहां के हालात देखना चाहता था और यहां के लोगों को ये भरोसा दिलाना चाहता था कि उनके इस मुश्किल दौर में हम उनके साथ हैं। टूरिस्ट को निशाना(पहलगाम आतंकी हमला) बनाया गया था क्योंकि उनका मकसद था कि कश्मीर से सभी पर्यटकों को बाहर निकाला जाए।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...