9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यपहलगाम आतंकी हमले के बाद केरल के इस टूरिस्ट प्लेस की डिमांड...

पहलगाम आतंकी हमले के बाद केरल के इस टूरिस्ट प्लेस की डिमांड बढ़ी, जानें क्या है इसकी वजह

Published on

तिरुवनंतपुरम

पहलगाम में टूरिस्ट पर आतंकी हमले के बाद अब पर्यटक कश्मीर से मुन्नार की ओर पर्यटक बढ़ रहे हैं। कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हुए आतंकवादी हमले के बाद मुन्नार के लिए पर्यटकों की पूछताछ में वृद्धि देखी गई है। 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। दक्षिण भारत के कश्मीर कहे जाने वाले मुन्नार टूर ऑपरेटरों को मिलने वाली कॉल में बढ़ोतरी सामने आई है। टूर ऑपरेटर का कहना है कि ज्यादा कॉल्स उत्तरी भारत की है। ये यहां के टूरिस्ट पैकेज की पूछताछ कर रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। यह तनाव लंबा खिंच सकता है। ऐसे में पर्यटक कश्मीर से दूरी बना रहे हैं।

क्या है मुन्नार पहली पंसद?
पहलगाम हमले के बाद पुणे और दिल्ली जैसे शहरों में टूर ऑपरेटरों ने कश्मीर यात्राएं रद्द कर दी है। ‘फ्री प्रेस जर्नल’ से ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पुणे चैप्टर के चेयरमैन बहराम पी जादेह ने कहा कि आगामी पर्यटन सीजन के लिए पुणे के निवासियों द्वारा बुकिंग बड़े पैमाने पर रद्द हुई हैं। कश्मीर नहीं जा रहे पर्यटक अब मुन्नार की तरफ देख रहे हैं। मुन्नार के समान जलवायु और स्थलाकृति को देखते हुए एक वैकल्पिक गंतव्य के रूप में विचार करने के लिए प्रेरित किया है। केरल का एक हिल स्टेशन अपने ठंडे जलवायु, हरे-भरे भू-दृश्यों और चाय के बागानों के साथ कश्मीर के समान अनुभव प्रदान करता है।

पूरी सीजन हो गया खराब
जम्मू-कश्मीर के पर्यटन को तगड़ी चोट लगी है। पर्यटकों ने कश्मीर को छोड़ दिया है तो वहीं आगे जाने वाले टूरिस्ट ने सुरक्षा को देखते हुए बुकिंग रद्द करा ली हैं। गर्मियों की छुट्‌टी से ठीक पहले हुए इस आतंकी हमले ने घूमने निकले की तैयारी कर रहे लोगों की चिंता को बड़ा दिया है। जिन लोगों कश्मीर जाने की तैयारी की थी। अब वे वैकल्पिक जगह तलाश रहे हैं। केरल का मुन्नार नय हॉट डेस्टिनेशन बन सकता है, क्योंकि यहां पर तीन पहाड़ी धाराएं मुतिरापूझा, नल्लथन्नी और कुंडला मिलती हैं। वहां मून्नार का उदय होता है। समुद्र तट से लगभग 1600 मीटर ऊपर स्थित यह हिल स्टेशन कभी दक्षिण भारत में ब्रिटिश सरकार के गर्मियों का विश्राम स्थल हुआ करता था। बेतरतीब फैले हुए चाय के बागान, तस्वीर से दिखते नगर, बहती हवा सी सड़कें और छुट्टी मनाने की विभिन्न सुविधाएं इसे लोकप्रिय रिसोर्ट वाला शहर बनाती हैं।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...