7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में फोरम ऑफ वूमेन इन पब्लिक सेक्टर द्वारा वार्षिक कार्यक्रम का...

बीएचईएल में फोरम ऑफ वूमेन इन पब्लिक सेक्टर द्वारा वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन

Published on

भोपाल,

बीएचईएल, भोपाल में आज फोरम ऑफ वूमेन इन पब्लिक सेक्टर द्वारा वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन सांस्‍कृतिक भवन में किया गया । श्री एस एम रामनाथन, कार्यपालक निदेशक (ओएसडी/ईआरएंडडी) एवं मुख्‍य अतिथि, श्री प्रदीप कुमार उपाध्याय, महाप्रबंधक एवं प्रमुख, बीएचईएल, भोपाल एवं विशिष्‍ट अतिथि, डॉ. श्रीमती अल्‍पना तिवारी, मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी, कस्‍तूरबा अस्‍पताल एवं समन्‍वयक, विप्‍स, श्री संतोष कुमार गुप्ता, अपर महाप्रबंधक एवं प्रमुख (मा.सं.), अध्‍यक्ष ने दीप प्रज्‍जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस अवसर पर श्रीमती संगीता रामनाथन, श्रीमती रोजी उपाध्‍याय, अध्‍यक्ष, बीएचईएल लेडीज क्‍लब, भोपाल, सभी महाप्रबंधक/डीआरओ एवं बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी मौजूद थीं ।

अपने संबोधन में श्री रामनाथन ने कहा कि महिलाएं समझदारी से सोचती हैं और वे समाज में बदलाव का स्रोत हैं । उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बीएचईएल के साथ-साथ विभिन्न संगठनों में महिलाएं उच्च पदों पर हैं जो बेहतर राष्ट्र निर्माण में मदद करती हैं । उन्होंने आत्म-अनुशासन और दूसरों के प्रति कृतज्ञता के बारे में बात की । उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि आज देश के औद्योगिक विकास में बीएचईएल को बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है और लोगों को कंपनी से बहुत उम्मीदें हैं । आज हमारे पास लगभग दो लाख करोड़ रुपये के आर्डर बुक हैं और हमें निर्धारित समय में सभी परियोजनाओं को पूरा करना है । उन्होंने कहा कि भोपाल इकाई सबसे महत्वपूर्ण इकाइयों में से एक है और इस इकाई के कर्मचारी को सभी के लिए रोल मॉडल के रूप में कार्य करना चाहिए ।

विप्‍स बीएचईएल, भोपाल की यूनिट समन्वयक डॉ. अल्पना तिवारी ने विप्‍स, भोपाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, जबकि श्रीमती नम्रता जायसवाल, सचिव विप्‍स ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विप्स, भोपाल चैप्टर के पदाधिकारियों को वर्ष के दौरान उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया । अंत में भेल, विप्स भोपाल द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पारुल श्रीवास्तव और श्रीमती अमृता आनंद करमाकर एवं धन्‍यवाद ज्ञापन सुश्री क्‍लारा टोप्‍पो द्वारा किया गया ।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...