9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यपाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक से भी बड़ी कार्रवाई होगी? केंद्रीय मंत्री बोले-...

पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक से भी बड़ी कार्रवाई होगी? केंद्रीय मंत्री बोले- संभलने का मौका भी नहीं मिलेगा

Published on

गया:

बिहार के गया जिले के सिंगरा स्थान में आयोजित बाबू वीर कुंवर सिंह विजय उत्सव कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने वीर कुंवर सिंह की बहादुरी के किस्से सुनाते हुए लोगों से उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। मांझी ने कहा कि वीर कुंवर सिंह ने 80 वर्ष की आयु में भी देश की आजादी के लिए अदम्य साहस दिखाया और बलिदान दिया।

पहलगाम हमले पर मांझी का पाकिस्तान पर हमला
कार्यक्रम के दौरान पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए मांझी ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कड़े रुख के चलते पाकिस्तान का नेतृत्व बैकफुट पर आ गया है और जांच के लिए तैयार होने की बात कर रहा है। मांझी ने स्पष्ट कहा कि इस मामले में जांच की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि हमलावर ने नाम पूछकर और धार्मिक पहचान जानने के बाद हमला किया था। उन्होंने पाकिस्तान को आतंकवादियों का सबसे बड़ा आश्रयदाता बताया।

अंतरराष्ट्रीय समर्थन के लिए पीएम मोदी का आभार
मांझी ने फ्रांस, ब्रिटेन, चीन और अमेरिका जैसे देशों द्वारा भारत के प्रति सहानुभूति दिखाए जाने पर प्रधानमंत्री मोदी की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत की जनता एकजुट होकर इस हमले के खिलाफ खड़ी है और प्रधानमंत्री मोदी कड़ी कार्रवाई करेंगे।

सर्जिकल स्ट्राइक से भी बड़ी कार्रवाई होगी: मांझी
केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के 24 अप्रैल को दिए गए संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि देश के दुश्मनों को ऐसी सजा दी जाएगी जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। मांझी ने बताया कि इसी दिशा में राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा समिति की बैठक भी हुई है। उन्होंने कहा कि पिछली बार सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी, ये बात पुरानी हो गई है। लेकिन, इस बार कार्रवाई इतनी गंभीर होगी कि दुश्मन को संभलने का भी मौका नहीं मिलेगा।

आगे और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे: मांझी
मांझी ने भारत सरकार द्वारा सिंधु जल संधि पर लिए गए सख्त फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि आगे और भी कड़े कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर पीओके को आजाद कराया जाता है, तो वह सबसे बड़ा और निर्णायक कदम होगा। मांझी ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिशा में ठोस कार्रवाई करेंगे।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...