12 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्य'जो हिंदू-मुस्लिम का रंग देना चाहते हैं..': पहलगाम हमले के बाद उमर...

‘जो हिंदू-मुस्लिम का रंग देना चाहते हैं..’: पहलगाम हमले के बाद उमर अब्दुल्ला का बड़ा संदेश

Published on

श्रीनगर:

जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने माना है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पर्यटकों में डर और चिंता की भावना है। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई। उन्होंने पर्यटकों से शांत रहने और केंद्र शासित प्रदेश से दूर नहीं होने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस समय उनका जाना उन लोगों के इरादों को पूरा करेगा जो इस हमले के पीछे हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि जो लोग इस आतंकी घटना को हिंदू-मुस्लिम का रंग देना चाहते हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि मरने वालों में एक मुसलमान भी था, जिसने टूरिस्टों को बचाने के लिए अपनी जान तक की परवाह नहीं की।

‘हिंदू-मुस्लिम करने वाले आबिद को न भूलें’
शनिवार को जम्मू और कश्मीर के रामबन में मीडिया से बात करते हुए जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, “वो लोग जो इसको हिंदू-मुस्लिम का रंग देना चाहते हैं, उनको ये भी नहीं भूलना चाहिए कि इन 26 में से एक नौजवान का नाम आबिद था, जिन्होंने अपनी जान की परवाह नहीं की और टूरिस्टों को बचाने के लिए एक मिलिटेंट… टेररिस्ट से बंदूक छीनने की कोशिश की…। “

मुख्यमंत्री की सैलानियों से खास अपील
इसके साथ ही उन्होंने सैलानियों के मन में पैदा हुए डर को लेकर कहा, ‘मैं पर्यटकों के बीच डर को समझ सकता हूं। जो लोग यहां छुट्टी मनाने आते हैं, वे किसी भी डर का अनुभव नहीं करना चाहते… लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि अगर वे इन दिनों कश्मीर छोड़ देते हैं, तो इससे हमारे दुश्मनों को जीत मिल सकती है। उन्होंने पर्यटकों को इसलिए निशाना बनाया, क्योंकि वे सभी पर्यटकों को कश्मीर से बाहर भेजना चाहते थे।’ उन्होंने आगे कहा, ‘….पहलगाम की घटना के बाद, मुझे आज यहां आने का मौका मिला… मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम उनके साथ हैं। उनकी सबसे बड़ी मांग है कि उन्हें कहीं और बसाया जाए। डीसी को पहले ही इस बारे में हिदायत दे दिए गए हैं।’

पर्यटन को भारी नुकसान की आशका
दरअसल, इस पहलगाम आतंकी हमले से जम्मू और कश्मीर में पर्यटन को भारी नुकसान होने की आशंका है। मई का महीना पर्यटकों के आने का सबसे अच्छा समय होता है; और अब इसमें सिर्फ एक हफ्ता बचा है। ट्रैवल और टूर ऑपरेटरों ने पहलगाम में हिंदुओं के नरसंहार के बाद बुकिंग रद्द होने की जानकारी दी है। लोग अपनी बुकिंग कैंसिल करा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने हाल ही में विधानसभा को बताया था कि इस क्षेत्र में रिकॉर्ड 2.3 करोड़ पर्यटक आए। यह आंकड़ा पिछले वर्षों की तुलना में बहुत अधिक है। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 2022 में 1.88 करोड़ और 2023 में 2.11 करोड़ पर्यटक आए थे। इस हमले से पवित्र अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों का उत्साह भी कम होने की आशंका है। इस साल की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अभी शुरू ही हुई है। 2023 में अकेले 21 मिलियन से अधिक तीर्थयात्रियों ने यात्रा के लिए कश्मीर को चुना।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...