11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यजम्मू-कश्मीर में एक और आतंकी हमला, सोशल एक्टिविस्ट को भी नहीं बख्शा,...

जम्मू-कश्मीर में एक और आतंकी हमला, सोशल एक्टिविस्ट को भी नहीं बख्शा, कुपवाड़ा में मारे गए गुलाम रसूल मगरे 

Published on

नई दिल्ली

पहलगाम आतंकी हमले के बाद जब पूरे जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा बलों के जवान अलर्ट मोड पर हैं, ऐसे वक्त में भी आतंकवादियों ने एक सामाजिक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अफसरों के मुताबिक, मारे गए शख्स की पहचान गुलाम रसूल मगरे के रूप में हुई है।

आतंकियों ने शनिवार देर रात को कुपवाड़ा जिले के कानी खास इलाके में स्थित उनके घर में घुसकर उन पर गोलियां दागीं। पुलिस के मुताबिक, मगरे को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। मगरे की उम्र 44 साल थी। अभी तक इस घटना की जिम्मेदारी किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

2000 से ज्यादा लोग हिरासत में
बताना होगा कि पहलगाम में 26 लोगों की हत्या किए जाने के बाद घाटी में चप्पे-चप्पे पर जम्मू और कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों के जवान मौजूद हैं लेकिन इतने सख्त इंतजाम के बाद भी आतंकियों ने इस वारदात को अंजाम दे दिया। पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बल कश्मीर में बड़े पैमाने पर कार्रवाई कर रहे हैं। कई आतंकियों के घरों को विस्फोट कर उड़ा दिया गया है या उन पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है। जबकि 2000 से ज्यादा लोगों को अब तक पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

एनआईए को सौंपी गई जांच
केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पहलगाम आतंकी हमले की जांच अपने हाथ में ले ली है। इस मामले में एक नई एफआईआर भी दर्ज की गई है। अब तक की जांच में पता चला है कि कम से कम चार आतंकवादी बैसरन में घास के मैदान में आए और अमेरिका में बनी एम4 कार्बाइन असॉल्ट राइफलों और एके-47 से गोलीबारी की।

कड़ी से कड़ी सजा देंगे- मोदी
भारत ने कहा है कि पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम देने वाले दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में 1.4 अरब भारतीयों की एकजुटता हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि इस हमले के अपराधियों और साजिशकर्ताओं को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। मोदी ने कहा है कि ऐसे लोगों को कल्पना से परे सजा दी जाएगी।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...