11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यअरबों रुपये की नमामि गंगे परियोजना, गांवों तक नहीं पहुंचा पानी, योजना...

अरबों रुपये की नमामि गंगे परियोजना, गांवों तक नहीं पहुंचा पानी, योजना की हकीकत जानिए

Published on

हमीरपुर

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में अरबों रुपये की नमामि गंगे परियोजना से सैकड़ों गांवों के बाशिन्दों की प्यास नहीं बुझ सकी। परियोजना को धरातल पर उतारने वाली कार्यदायी कंपनी की लापरवाही से गांवों की बड़ी आबादी पीने के पानी के संकट से जूझ रही है। शासन ने अब लाखों ग्रामीणों की प्यास बुझाने के लिए आईटी वर्ल्ड कंपनी को जिम्मेदारी दी है। कंपनी के नमामि गंगे परियोजना से जुड़े समस्याग्रस्त गांवों में पानी पहुंचाने के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है।

कई साल पहले मोदी सरकार ने नमामि गंगे परियोजना में हर घर नल जल मिशन योजना की सौगात दी थी। करीब साढ़े छह सौ करोड़ रुपये की इस परियोजना को धरातल पर लाने के लिए कार्यदायी संस्थाओ को लगाया गया था, लेकिन कार्यदायी संस्थाएं आज तक चयनित गांवों को पीने का पानी नहीं मुहैया करा सकी। भीषण गर्मी में हमीरपुर समेत समूचे बुंदेलखंड में ग्रामीण इलाकों में पानी के संकट से बड़ी आबादी जूझ रही है। सुमेरपुर क्षेत्र के पत्योरा डांडा गांव में यमुना नदी में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट व इंटेकबेल बनाकर 131 गांवों में पानी पहुंचाने की बड़ी योजना थी। लेकिन वर्षों बाद भी ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा है। कुरारा क्षेत्र के हरौलीपुर डांडा गांव में 193 गांवों के लाखों लोगों की प्यास बुझाने के लिए परियोजना लाई गई। ये भी आज तक कपंलीट नहीं हो सकी।

ग्रामीणों के घरों में कनेक्शन नहीं
एडीएम ने नमामि गंगे का कई साल पहले सर्वे में चयनित गांवों के लोगों के घरों में कनेक्शन कराए थे। लेकिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों के घरों में कनेक्शन नही है। जल निगम ग्रामीण के अधिशाषी अभियंता संदेश तोमर ने बताया कि हर घर नल जल मिशन योजना के निर्माण कार्य नब्बे फीसदी से ज्यादा कंपलीट हो गए हैं। जल्द ही परियोजना के अन्य कार्य पूरे करा लिए जाएंगे। बताया कि पहले जिंदल और पीएनसी कंपनी को परियोजना के कार्य पूरे कराने की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन अब शासन के निर्देश पर दूसरी कंपनी को काम दिया गया है।

जल शक्ति मंत्री ने किया था निरिक्षण
बता दे कि, हाल में ही जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पेयजल परियोजना का निरीक्षण किया था। उन्होंने परियोजना कंपलीट कराकर गांवों में पीने का पानी पहुंचाने के निर्देश दिए थें। शासन ने आर्ईटी वर्ल्ड कंपनी को वंचित गांवों में पानी पहुंचाने की दी। सिंचाई मंडल के अधीक्षण अभियंता चन्द्रशेखर कुमार के मुताबिक शासन के निर्देश पर परियोजनो को कंपलीट कराने के लिए आईटी वर्ल्ड कंपनी को काम दिया गया है। आईटी वर्ल्ड कंपनी अब यहां नमामि गंगे परियोजना से वंचित और समस्याग्रस्त गांवों का सर्वे करा रही है।

आईटी वर्ल्ड कंपनी को काम दिया गया
नमामि गंगे परियोजना के तहत अभी 143 गांव ऐसे है, जहां चार साल बाद भी लाखों ग्रामीणों को पानी नसीब नहीं हो सका। इन गांवों में पानी पहुंचाने के लिए अब शासन के फैसले के बाद आईटी वर्ल्ड कंपनी को काम दिया गया है। जिंदल व पीएनसी कंपनी को ब्लैक लिस्टेड कर परियोजना कंपलीट होने के बाद दस सालों तक कंपनियों को अनुरक्षण कार्य करने के निर्देश दिए गए है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...