11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यसपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर जानलेवा हमला, बुलंदशहर टोल के...

सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर जानलेवा हमला, बुलंदशहर टोल के पास कई गाड़ियां टकराईं, फेंका काला तेल

Published on

आगरा

राणा सांगा पर दिए गए विवादित बयान के बाद सपा सांसद रामजीलाल सुमन की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। रविवार को बुलंदशहर के गभाना टोल पर हमला हुआ, उनकी गाड़ी पर हमलावरों ने काला तेल फेंका और पत्थर मारे। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सपा सांसद के काफिले को आगे जाने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस के साथ समाजवादी कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई, लेकिन पुलिस ने उन्हें वापस आगरा लौटा दिया। हमले में अचानक गाडिय़ों की ब्रेक लग गई, जिससे कई गाड़ियां आपस में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गईं।

ये घटना लगभग दोपहर 2.30 बजे की है। जानकारी के अनुसार सपा सांसद रामजीलाल सुमन अपने काफिले के साथ बुलंदशहर जा रहे थे, उनके काफिले में करीब 50 गाड़ियां थीं। सुमन का काफिला जैसे ही गभाना टोल पर पहुंचा तो गाड़ियां रूक गईं। इतने में 50-60 लोगों की भीड़ आ गई। सुमन की गाड़ी पर काला तेल फेंक दिया। इसके बाद पत्थर मारते हुए भाग गए। सपा कार्यकताओं ने आरोप लगाया है कि मौके पर मौजूद पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश भी नहीं की। वे आसानी से घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। जबकि पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया है।

बुलंदशहर जा रहा था सुमन का काफिला
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि बुलंदशहर में थार गाड़ी से 3 दलित लोगों की मौत हो गई थी। इसलिए रामजीलाल सुमन उस परिवार से मिलने के लिए बुलंदशहर जा रहे थे। उनके साथ 50 गाड़ियां और सुरक्षाकर्मी थे। टोल पर जब उनकी गाड़ियां रुकी थीं। पहले से ही घात लगाए बैठे हमलावरों ने अचानक हमला किया था।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...