भेल भोपाल।
दादाजी धाम मंदिर रायसेन रोड पटेल नगर भोपाल में माह के प्रत्येक अंतिम रविवार को हनुमान चालीसा सामूहिक गीता पाठ किया गया। इस अवसर पर दादाजी गुरुदेव के भक्त एवं अम्बिका आश्रम बालीपुर के सदगुरु श्री गजानन महाराज के परम भक्तो ने श्री शंकर पार्वती संवाद श्री गुरु गीता का भाव पूर्ण पाठ एवं हनुमान चालीसा पाठ किया गया। गुरु गीता पाठ उपरांत गुरुगीता की सुमधुर आरती की। इस अवसर पर उपस्थित सभी भक्तों ने पुण्य लाभ प्राप्त किया।
