भेल भोपाल
भेल क्षेत्र की अवधपुरी कॉलोनी में शराब की दुकान खोलने के विरोध में अवधपुरी व उससे लगी कालोनियों के रहवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। रहवासी लगातार इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बीते साल भी रहवासियों ने शराब की दुकान खोलने के विरोध में प्रदर्शन किया था। उल्लेखनीय है कि अवधपुरी में
सुभालय विलास सोसाइटी के सामने खुली शराब की दुकान का विरोध प्रदर्शन रहवासी कर रहे हैं।
