11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्य'जिनके पास डिग्रियां हैं, सरकार ने उन्हें डिलीवरी ब्वाय बना दिया', अखिलेश...

‘जिनके पास डिग्रियां हैं, सरकार ने उन्हें डिलीवरी ब्वाय बना दिया’, अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज

Published on

लखनऊ:

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को रोजगार और महिला सुरक्षा के मुद्दों पर राज्य की भाजपा सरकार को घेरा। अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए आरोपों की बौछार कर दी। उन्होंने कहा कि जिनके पास डिग्रियां हैं, सरकार ने उन्हें ‘डिलीवरी ब्वाय’ बना दिया है। नौकरियां घट रही हैं, अवसर खत्म हो रहे हैं, योग्यता के अनुसार रोजगार नहीं मिल रहा, सरकार सम्मानजनक नौकरी भी नहीं दे पा रही। आरक्षण से भी खिलवाड़ हो रहा है।

सपा प्रमुख अखिलेश ने कहा कि जितनी संस्थाएं निष्पक्ष काम करेंगी, उतना हमें न्याय मिलेगा, लेकिन वे संस्थाएं भी हमें भेदभाव की नजर से देख रही हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर लगातार प्रोपेगेंडा पर काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा असुरक्षित वातावरण उत्तर प्रदेश में है। उन्होंने कहा कि जो भ्रष्टाचारी लोग हैं, वे पाताल लोक नहीं जा रहे, मुख्यमंत्री आवास जा रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि हम लोग पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) संकल्प के माध्यम से सामाजिक न्याय की स्थापना का संकल्प दोहराते रहेंगे।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के संदर्भ में उन्होंने कहा कि देश जानना चाहता है कि आतंकवादी हमारे घर कैसे पहुंचे? हमारी मांग है कि मृतकों के परिवारों की 10-10 करोड़ रुपये से मदद की जाए। सरकार के लोग मिलकर संवैधानिक अधिकार नहीं दे रहे हैं, आरक्षण के साथ खिलवाड़ हो रहा है और नौकरी न देने का मकसद सीधा-सीधा आरक्षण न देना है।

उन्होंने दावा किया कि शिक्षा में राजनीतिक हस्तक्षेप बहुत बढ़ गया है। जिस तरह शिक्षा का निजीकरण हुआ है, उसे लेकर पार्टी और यूथ ब्रिगेड के लोग जनता को समझाएंगे। अखिलेश यादव ने सरकार पर पक्षपात करने का आरोप लगाया और कहा कि अगर समाजवादी पार्टी का व्यक्ति सोशल मीडिया पर कुछ लिख दे तो पुलिस प्रशासन उसके पीछे पड़ जाता है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...