11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यबिहार चुनाव में किन सीटों पर है 'हम' की नजर? जीतन राम...

बिहार चुनाव में किन सीटों पर है ‘हम’ की नजर? जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने खोले अपने पत्ते

Published on

दरभंगा

बिहार सरकार के लघु सिंचाई मंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने रविवार को दरभंगा के सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिलाध्यक्ष आर.के. दत्ता के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में पंचायत से लेकर जिला स्तर के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 2025 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करना था। इस बैठक में जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने बताया कि उनकी पार्टी की किस क्षेत्र में और किन सीटों पर नजर है।

NDA गठबंधन के तहत ही लड़ेंगे चुनाव: संतोष सुमन
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेगी। हालांकि, यह तय नहीं हुआ है कि पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा, ‘हम सभी 243 सीटों पर तैयारी कर रहे हैं।’

दरभंगा, कुशेश्वरस्थान और अन्य सीटों पर फोकस: मंत्री सुमन
सुमन ने बताया कि 2015 के विधानसभा चुनाव में हम पार्टी ने दरभंगा से एक सीट पर चुनाव लड़ा था। इस बार भी दरभंगा ग्रामीण और कुशेश्वरस्थान समेत कुछ अन्य सीटों पर पार्टी ने नजर गड़ाई है। कार्यकर्ता भी चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक हैं, लेकिन सीटों की संख्या पर अंतिम फैसला पार्टी और गठबंधन स्तर पर लिया जाएगा।

सभी सीटों पर तैयारी, गठबंधन प्रत्याशियों को भी मिलेगा समर्थन
मंत्री ने कहा, ‘जहां हमारी पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी, वहां गठबंधन के प्रत्याशियों को मजबूती से समर्थन दिया जाएगा। हम पूरे दमखम के साथ प्रचार अभियान में जुटेंगे और एनडीए का 225 सीटों का लक्ष्य पूरा करेंगे।’ उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आवश्यकता पड़ने पर हम पार्टी 243 सीटों पर भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...