11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्य'क्या आपकी पत्नी को … से सैलरी मिलती है?' असम CM हिमंत...

‘क्या आपकी पत्नी को … से सैलरी मिलती है?’ असम CM हिमंत सरमा बनाम कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की लड़ाई कैसे हुई बदसूरत?

Published on

गुवाहाटी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के बीच रविवार को सोशल मीडिया पर विपक्षी नेता के पाकिस्तान के साथ कथित संबंधों को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। दोनों राजनीतिक नेताओं ने एक-दूसरे के परिवारों को भी इस विवाद में घसीट लिया। सबसे पहले सरमा ने ‘एक्स’ पर गोगोई से तीन सवाल पूछकर हमला बोला। इसका उसी मंच पर सांसद ने भी उतनी ही संख्या में सवाल पूछकर जवाब दिया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने पहले पोस्ट में किसी का नाम लिए बगैर कांग्रेस के ‘एक सांसद’ से पूछा कि क्या वह लगातार 15 दिन तक पाकिस्तान में रहे हैं और क्या उनकी पत्नी को पड़ोसी देश के एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) से वेतन मिलता है।

असम सीएम ने क्या पूछा?
सरमा ने ‘एक्स’ पर कई प्रश्न पोस्ट करते हुए सांसद की पत्नी और उनके बच्चों की नागरिकता की स्थिति पर भी सवाल उठाया। हालांकि उन्होंने कांग्रेस नेता का नाम नहीं लिया। उन्होंने पूछा कि कांग्रेस पार्टी के माननीय सांसद के लिए प्रश्न: 1. क्या आप लगातार 15 दिन तक पाकिस्तान में रहे? अगर हां, तो क्या आप कृपया अपनी यात्रा का उद्देश्य स्पष्ट कर सकते हैं? मुख्यमंत्री ने यह भी सवाल किया कि क्या यह सच है कि सांसद की पत्नी भारत में रहकर काम करते हुए भी पाकिस्तान स्थित एक एनजीओ से वेतन प्राप्त कर रही हैं।

सांसद की पत्नी और दो बच्चों की नागरिकता भी पूछी
सरमा ने सवाल किया कि यदि ऐसा है तो क्या हम पूछ सकते हैं कि पाकिस्तान स्थित एक संगठन भारत में की जाने वाली गतिविधियों के लिए वेतन क्यों दे रहा है? उन्होंने सांसद की पत्नी और दो बच्चों की नागरिकता की स्थिति के बारे में भी पूछा। सरमा ने कहा कि क्या वे भारतीय नागरिक हैं या उनके पास किसी अन्य देश की नागरिकता है? इसके बाद कई और सवाल पूछे जाएंगे।

गोगोई ने ऐसे दिया जवाब
सरमा की पोस्ट को साझा करते हुए गोगोई ने अपनी ओर से तीन सवालों के साथ आरोपों का जवाब दिया। कांग्रेस सांसद ने पूछा कि असम के माननीय मुख्यमंत्री से सवाल: 1) अगर आप मेरे और मेरी पत्नी के खिलाफ दुश्मन देश के एजेंट होने के आरोपों को साबित करने में विफल रहते हैं तो क्या आप इस्तीफा दे देंगे? 2) क्या आप अपने बच्चों और पत्नी पर सवाल उठाएंगे? उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या राज्य पुलिस उन लोगों को गिरफ्तार करेगी जो कोयला माफिया से जुड़े हैं जो असम की पहाड़ियों को तबाह कर रहे हैं और करोड़ों रुपये का अघोषित धन कमा रहे हैं। गोगोई ने अपने पोस्ट में कहा कि एसआईटी रिपोर्ट के सौंपे जाने का इंतजार है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह किस जांच रिपोर्ट की बात कर रहे थे।

एसआईटी जांच का इंतजार
राज्य सरकार ने फरवरी में पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख के भारत के आंतरिक मामलों में कथित हस्तक्षेप की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। इसके बारे में दावा किया जाता है कि उसके गोगोई की ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न से ताल्लुकात रहे है। गोगोई के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए सरमा ने कहा कि उनका या उनके परिवार का पाकिस्तान से कोई संबंध नहीं है और आने वाले दिनों में कांग्रेस सांसद के पड़ोसी देश के साथ संबंधों को ‘उजागर’ करने के लिए ‘पर्याप्त सामग्री’ सार्वजनिक की जाएगी।

सरमा ने किस बात पर दिया जोर?
उन्होंने कहा कि मैं यह स्पष्ट करना चाहूंगा कि न तो मैं और न ही मेरा बेटा और बेटी कभी पाकिस्तान गए हैं। इसके अलावा, मेरी पत्नी और हमारा पूरा परिवार पाकिस्तान से कोई वेतन या वित्तीय सहायता लेने के बारे में कभी नहीं सोचेगा। सरमा ने जोर देकर कहा कि उनकी पत्नी, बेटा और बेटी सहित उनके परिवार के सभी सदस्य भारतीय नागरिक हैं और उनके किसी भी बच्चे ने कभी भारतीय नागरिकता नहीं त्यागी है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...