11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यसपा सांसद रामजीलाल सुमन पर हमला के बाद आग बबूला अखिलेश, कहा-...

सपा सांसद रामजीलाल सुमन पर हमला के बाद आग बबूला अखिलेश, कहा- एक दिन भाजपाई भी ऐसे हिंसक तत्वों का शिकार होंगे

Published on

लखनऊ

राणा सांगा के खिलाफ विवादित बयान देने वाले समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन पर हमला हुआ। सपा सांसद रामजीलाल सुमन दलित पीड़ितों से मिलने बुलंदशहर जा रहे थे, तभी गभाना टोल प्लाजा के पास उनके काफिले पर हमला हो गया। काफिले की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई है। उधर सपा सांसद पर हुए हमले की घटना पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने जोरदार हमला बोला है। अखिलेश ने कहा कि ये एक आपराधिक कृत्य है। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि एक दिन भाजपाई और उनके संगी-साथी भी ऐसे हिंसक तत्वों का शिकार होंगे।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सांसद रामजी लाल सुमन पर जानलेवा हमले की निंदा की है। अखिलेश ने कहा कि रामजी लाल सुमन के काफिले पर टायर और पत्थर फेंककर उनके ऊपर जो जानलेवा हमला हुआ है वो उस ऐक्सीडेंट का कारण बना है, जो प्राणांतक दुर्घटना में भी बदल सकता था। ये एक आपराधिक कृत्य है। सपा मुखिया ने कहा कि इतने टायर एक साथ इकट्ठा करना एक गहरी साजिश का सबूत है।

ये एक बार फिर इंटेलिजेंस की गहरी चूक है या फिर जानबूझकर की गई अनदेखी है। साथ ही कहा कि अगर शासन-प्रशासन ये सब जानते हुए भी अंजान बनने की कोशिश कर रहा है तो वो ये जान ले कि अराजकता किसी को भी नहीं बख्शती है। एक दिन भाजपाई और उनके संगी-साथी भी ऐसे हिंसक तत्वों का शिकार होंगे।

बुलडोजर पर उठाया सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि देश में एक सांसद के ऊपर हुए जानलेवा हमले का संज्ञान लेना वाला कोई है या फिर पीडीए का सांसद होने के कारण वर्चस्ववादियों की सरकार शर्मनाक चुप्पी साधकर भूमिगत हो जाएगी। साथ ही अखिलेश ने कहा कि अब क्या बुलडोजर का दम बेदम हो गया है या यूपी की सरकार ने अराजकता के आगे समर्पण कर दिया है या फिर ये सब यूपी सरकार की रजामंदी से हो रहा है। घोर, घोर, घोर निंदनीय। पीडीए कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा।

अलीगढ़ में मुकदमा दर्ज
वहीं सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने हमले के बाद कहा कि ये टोल है और हमें पुलिस प्रशासन ने रोक दिया है। मामला बहुत गंभीर है। वहीं अलीगढ़ एडिशनल एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने कहा कि इस मामले में गभाना थाने पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया जा रहा है। विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...