11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यअखिलेश हों या सुमन, जब तक तोड़ेंगे नहीं… रामजी लाल सुमन पर...

अखिलेश हों या सुमन, जब तक तोड़ेंगे नहीं… रामजी लाल सुमन पर हुए हमले के बाद करणी सेना ने दी धमकी

Published on

अलीगढ़

सपा सांसद रामजी लाल सुमन के काफिले पर रविवार को अलीगढ़ में हमला हुआ। अब इसकी जिम्मेदारी करणी सेना ने ले ली है। क्षत्रिय करणी सेना के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि हमें दुख है कि वह (रामजी लाल सुमन) एक बार फिर से बच गया है। उन्होंने हमला करने वालों की जमकर तारीफ की है। इसका उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया है।

ओकेंद्र राणा की ओर से जारी किए गए वीडियो में कहा गया है कि कुछ मिनट पहले ही हमें पता चला कि रामजी लाल सुमन निकलने वाले हैं। इसके तुरंत बाद हमने टीम को एक्टिव किया। हमें एक-दो घंटा पहले पता चल जाता तो आपको कुछ और अच्छा सुनने को मिलता। उन्होंने आगे कहा कि हमारा एक ही मकसद है कि जब तक तोड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं। फिर चाहे अखिलेश हों या सुमन हों या फिर सपा का कोई भी हो। हमारी रडार पर जो भी आएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। सपा को जब तक घुटने नहीं टिकवा देंगे, तब तक नहीं मानेंगे।

बता दें कि रविवार को आगरा से बुलंदशहर जाते समय रामजी लाल सुमन पर अलीगढ़ के गभाना टोल प्लाजा के पास उनके काफिले पर हमला हुआ। काफिले में चल रहीं गाड़ियों पर पत्थर और टायर फेंके गए। भागने के प्रयास में कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस मामले में अलीगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इससे पहले रामजी लाल सुमन के घर आगरा में हमला किया गया था। उस हमले में भी ओकेंद्र राणा ही मुख्य अभियुक्त है। इसके बाद 12 अप्रैल को आगरा में एक सम्मेलन करणी सेना की ओर किया गया था, जिसमें ओकेंद्र राणा मौजूद था, लेकिन पुलिस उसको गिरफ्तार नहीं कर सकी थी।

सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर हुए हमले को लेकर अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब क्या बुलडोज़र का दम बेदम हो गया है या उत्तर प्रदेश की सरकार ने अराजकता के आगे समर्पण कर दिया है या फिर ये सब उत्तर प्रदेश सरकार की रज़ामंदी से हो रहा है?

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...