11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यनोएडा में सड़क पर चिपकाए पाकिस्तान के झंडे, पहलगाम आतंकी हमले के...

नोएडा में सड़क पर चिपकाए पाकिस्तान के झंडे, पहलगाम आतंकी हमले के बाद लोगों में फूट रहा कई तरीकों से गुस्सा

Published on

नोएडा:

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। देशवासी अलग-अलग तरीके से पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे है। आतंकी हमले के बाद नोएडा की सड़क पर लोगों ने पाकिस्तान के झंडे का स्टीकर लगाकर अपना विरोध जताया। लोगों ने एडोब चौराहे के बीचो-बीच सड़क पर पाकिस्तान का झंडा चिपकाया, जिस पर वाहनों का आना-जाना लगा रहा।

लोगों ने पाकिस्तान पर गुस्सा दिखाने के लिए सड़क पर पाकिस्तानी झंडा लगाया, ताकि पाकिस्तान झंडे को पैदल यात्रियों और गाड़ियों से रौंदा जा सके। पहलगाम में आतंकवादियों की ओर से मासूम भारतीयों को बेरहमी से मारने के बाद नोएडा में लोगों ने अलग तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। नोएडा के एडोब चौराहे पर प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर पाकिस्तानी झंडे के स्टिकर चिपका दिए।

पाकिस्तान के खिलाफ कदम उठाने की काम
प्रदर्शनकारियों का मकसद था कि पैदल चलने वाले और वाहन चालक इन पाकिस्तानी झंडे के स्टिकर्स को रौंदकर पाकिस्तान के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करें। स्थानीय लोगों ने इस प्रदर्शन के माध्यम से आतंकवाद के खिलाफ अपना संदेश दिया। स्थानीय नागरिकों की मांग है कि पाकिस्तान की आतंकी गतिविधियों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाए। सड़क पर पाकिस्तानी झंडे के स्टिकर चिपकाने की यह कार्रवाई जनता के आक्रोश को दर्शाती है।

हालांकि नोएडा पुलिस ने इस मामले में कोई जानकारी साझा नहीं की है। इस पाकिस्तान के झंडे को सड़क पर लगाने वाले की जानकारी नहीं मिली है न ही पुलिस तक कोई शिकायत पहुंची है। फिलहाल यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...