11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्य'पैसा दो या मेरे साथ बिस्तर पर रात गुजारो' राजस्थान के करौली...

‘पैसा दो या मेरे साथ बिस्तर पर रात गुजारो’ राजस्थान के करौली में महिला डॉक्टर ने CMHO पर लगाए आरोप

Published on

करौली

राजस्थान के करौली में मुख्य चिकित्सा अधिकारी पर चौंकाने वाला आरोप लगा है। उन पर एक महिला डॉक्टर ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला डॉक्टर का आरोप हैं कि सीएमएचओ उन पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहे हैं। पीडित महिला डाॅक्टर ने सीएमएचओ के साथ एलडीसी पर भी आरोप लगाया हैं। महिला डॉक्टर के इन आरोपों के बाद चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया। बाद में जिला कलेक्टर के निर्देश पर मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है।

सीएमएचओ महिला डाॅक्टर पर बनाता हैं शारीरिक संबंध बनाने का दबाव
हैरान कर देने वाले मामला करौली जिले के मण्डरायल उपखंड क्षेत्र के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है, जहां कार्यरत एक महिला चिकित्सक ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश चंद मीणा और एलडीसी इमरान खान पर यह गंभीर आरोप लगाया है। महिला चिकित्सक ने पत्र में आरोप लगाया कि सीएमएचओ और एलडीसी उसे बेवजह नोटिस देते हैं, रुपयों की मांग करते हैं। साथ ही पैसे नहीं देने पर यौन संबंध बनाने का दबाव डालते है। पीड़िता का आरोप है, कि बिना किसी वजह के बार-बार उनकी गलतियां बताई जाती है। उन्हें मानसिक और वित्तीय रूप से प्रताड़ित किया जाता है।

कलेक्टर से शिकायत के बाद जांच कमेटी गठित
पीड़ित महिला चिकित्सक ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और एलडीसी के खिलाफ शिकायत को लेकर करौली जिला कलेक्टर से मुलाकात की। इसके बाद कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक कमेटी गठित की है, जिसे जांच कर जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। इधर, इन आरोपों को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी मीडिया के सवालों से बचते हुए नजर आए।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...