9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यपहलगाम आंतकी हमले से जुड़ी अफवाह फैलाना पड़ा भारी, नेहा सिंह राठौड़...

पहलगाम आंतकी हमले से जुड़ी अफवाह फैलाना पड़ा भारी, नेहा सिंह राठौड़ पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा लखनऊ में दर्ज

Published on

लखनऊ:

जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में गलत टिप्पणी करने से चर्चा में आई लोकगायिका नेहा सिंह राठौड़ के खिलाफ हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। नेहा सिंह राठौड़ के खिलाफ यह एफआईआर राष्ट्रीय कवि अभय प्रताप सिंह उर्फ अभय सिंह ‘निर्भीक’ ने तहरीर दी थी। इसी तहरीर के आधार पर 11 गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोप है कि लोकगायिका नेहा सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से कई आपत्तिजनक पोस्ट कर राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव डाला। धर्म जाति के आधार पर एक-दूसरे के खिलाफ उकसाने का काम किया। वहीं इस आतंकी हमले मे मारे गए निर्दोशों पर सवाल उठाए। आपसी सौहर्द बिगाड़ने, शांति व्यवस्था को भंग करने के लिए नेहा सिंह राठौर ने हलगाम हमले को लेकर देश विरोधी बात की।

नेहा सिंह की पाकिस्तान में भी चर्चा
आरोप है कि नेहा सिंह राठौर के ये सभी भारत विरोधी बयान लगातार पाकिस्तान मे खूब वायरल हो रहे है। साथ ही पाकिस्तान में नेहा सिंह राठौर की प्रशंसा हो रही है। नेहा सिंह राठौर के ये सभी देश विरोधी बयान पाकिस्तान की मीडिया में भारत के खिलाफ प्रयोग किए जा रहे है। दुश्मन देश पाकिस्तान, भारत पर सवाल खड़े कर रहा है। इन आरोपों के बाद हजरतगंज पुलिस ने बीएनएस की धारा 196(1) (a), 196(1) (b), 197 (1) (a), 197 (1) (b), 197 (1) (c), 197 (1)(d), 353(1) (c), 353 (2), 302, 152 और IT एक्ट 69a के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किए
हजरतगंज पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता अभय प्रताप सिंह ने आरोप लगाया है कि नेहा सिंह राठौर ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर ऐसी टिप्पणियां और वीडियो साझा किए हैं, जो न केवल शहीदों के बलिदान पर सवाल उठाते हैं बल्कि धर्म और जाति के आधार पर समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने वाले हैं। पुलिस अब जल्द इस मामले में नेहा सिंह राठौर को नोटिस देकर पूछताछ करेगी।

भारत की छवि धूमिल करने की कोशिश
पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार, इन पोस्ट्स से देश की आंतरिक शांति भंग होने की आशंका जताई गई है। आरोप है कि नेहा सिंह राठौर बार-बार ऐसे बयान दे रही हैं जो देश विरोधी माने जा रहे हैं और ये बयान पाकिस्तान की मीडिया में भी वायरल हो रहे हैं। बताया गया है कि पाकिस्तान में इन पोस्ट्स का प्रयोग भारत की छवि धूमिल करने के लिए किया जा रहा है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत को प्रश्नों के घेरे में लाया जा रहा है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...