11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यपहलगाम अटैक: शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, पूर्व क्रिकेटर...

पहलगाम अटैक: शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, पूर्व क्रिकेटर को कहा ‘जोकर’

Published on

श्रीनगर

पहलगाम में हुए हमले के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट शाहिद अफरीदी ने कुछ ऐसी बातें कहीं जिससे भारत के लोगों के मन में गुस्सा है। एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी अफरीदी के इस बयान को लेकर उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। ओवैसी ने अफरीदी को ‘जोकर’ तक कह डाला। ओवैसी ने कहा कि पब्लिक फिगर, खासकर स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को सोच-समझकर बोलना चाहिए। उनके शब्दों का बहुत असर होता है, खासकर जब वे पॉलिटिक्स में बात करते हैं। ओवैसी ने ये भी कहा कि अफरीदी को अपने बयानों की गंभीरता समझनी चाहिए। उनके बयान दोनों देशों के लोगों के लिए गलत मैसेज भेज सकते हैं।

अफरीदी ने दिया था ये बयान
बता दें कि पहगाम हमले के बाद अफरीदी ने कहा था कि जहां आतंकी हमला हुआ वहां आपके 8 लाख सैनिक हैं। क्यों कोई फौजी लोगों को बचाने नहीं आया। खुद ही ब्लंडर करते हैं, खुद ही लोगो को मरवाते हैं और फिर खुद ही कहते हैं कि वो जिंदा हैं। इस तरह से न करें। अफरीदी ने यह भी कहा था कि पाकिस्तान के एम्बेसडर होने के नाते मैं यही कहूंगा कि स्पोर्ट्स डिप्लोमेसी को लेकर मेरा बहुत मजबूत स्टैंड है। इस पर सियासत नहीं होनी चाहिए। पड़ोसी मुल्क हैं, एक-दूसरे का ख्याल रखा जाए। हालांकि मैं यह भी कहूंगा कि जब आतंकी हमला हुआ तो आपने तुरंत पाकिस्तान पर इलजाम लगा दिया। इस तरह से चीजें नहीं होनी चाहिए। इससे आपसी रिश्ते खराब होते हैं।

पाकिस्तान को ओवैसी की दो टूक
वहीं ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान किसी भी तरह से भारत की बराबरी पर नहीं है। ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान का जितना बजट है उतना तो भारत का मिलिट्री बजट है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान आतंक का गढ़ है और वह अवैध पैसे के जरिए आतंकवादियों को पाल रहा है। पाकिस्तान को कमजोर करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बरसों से अपने मुल्क में भारत के खिलाफ आतंकियों को ट्रेनिंग देता है। ये एलईटी (लश्कर-ए-तैयबा) पाकिस्तान हुकूमत की नाजाइज औलाद है। फिर आप ये भी जानते हैं कि हमारे भारत देश के संविधान का आर्टिकल 355 जो इस बात को कहता है कि अगर किसी रियासत पर बाहर से हमला होता है तो उसे रोके।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...