11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यजो कहा होगा, अच्छा ही कहा होगा… क्‍या नेहा सिंह राठौर को...

जो कहा होगा, अच्छा ही कहा होगा… क्‍या नेहा सिंह राठौर को मिल गया अखिलेश यादव का समर्थन?

Published on

लखनऊ

समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बड़ा बयान दिया है। सोमवार को पार्टी दफ्तर में आयोजित पत्रकार वार्ता में अखिलेश ने कहा कि वह नरेंद्र मोदी सरकार की हर कार्रवाई पर उनके साथ हैं। पहलगाम हमला बहुत सेंसटिव मुद्दा है। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि वो ठोस कदम उठाएगी। सरकार का सबसे ठोस कदम जलबंदी करने का लग रहा है। सपा का पूरा समर्थन सरकार के जलबंदी के साथ है। हमारी मांग है कि सरकार शहीद परिवारों को 10-10 करोड़ रुपये से मदद करे। साथ ही परिवार के एक सदस्‍य को सरकारी नौकरी भी दी जाए।

अखिलेश यादव ने लोक गीत गायिका नेहा सिंह राठौर पर देशद्रोह का केस दर्ज होने के सवाल पर भी जवाब दिया। उन्‍होंने कहा कि अभी हमने उनकी कविता नहीं सुनी। उन्होंने जो कहा होगा वो अच्छा ही कहा होगा। प्रेस वार्ता के दौरान नेहा सिंह राठौर का बयान सबके सामने चलाया गया। अखिलेश का यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है कि क्‍या नेहा सिंह राठौर को अखिलेश यादव का समर्थन मिल गया है।

‘पीडीए पर चुन-चुनकर हो रहा हमला’
अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार में पीडीए की जातियों पर चुन चुनकर हमला हो रहा है। प्रयागराज में दलित को जिंदा जला दिया गया। वाराणसी में पटेल समुदाय के लड़के को गोली मार दी गई। जौनपुर में मौर्या जाति के नौजवान को दौड़ा दौड़ाकर मारा गया। रामपुर में दलित मूकबधिर बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म हुआ। आजगगढ़ में एक युवक को सिर्फ इसलिए मार दिया गया क्‍योंकि उसने जय भीम का नारा लगाया था। ये नए तरह का ट्रेंड चल रहा है।

‘हम मिलकर यूपी से बीजेपी का सफाया कर देंगे’
अखिलेश यादव ने कहा कि हम लोग किसी हमले से डरने वाले नहीं हैं। हमें यूपी से बीजेपी का सफाया करना है। इसलिए हम मिलकर इसकी तैयारी कर रहे हैं। हमारी लड़ाई आर्थिक समानता और सामाजिक न्‍याय की स्‍थापना की है। जिस दिन सामाजिक न्‍याय की स्‍थापना हो जाएगी, उसी दिन सबकी दिक्‍कतें दूर हो जाएंगी।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...