भेल भोपाल।
योग अनुसंधान केन्द्र, कस्तूरबा चिकित्सालय, हबीबगंज भोपाल में बच्चों के लिए ग्रीष्म कालीन योग शिविर का आयोजन दिनांक 1 से 7 मई तक प्रातः 7.00 से 8.00 बजे तक होने जा रहा है। यह पूर्णतया निःशुल्क है और इसमें बच्चों को आसन, प्राणायाम, ध्यान और त्राटक की साधना करवाई जाएगी, जिससे बच्चों की स्मरण शक्ति बढ़ेंगी, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आएगी, उनकी प्रतिभा को निखारने, अपनी जिम्मेदारियों के निभाने की सोच विकसित होगी और बच्चों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों का सकारात्मक उपयोग होगा।
परमहंस स्वामी सत्यानंद सरस्वती ने योग को सही जीवन जीने का विज्ञान बताया है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को योग दैनिक जीवन में शामिल करना चाहिए। यह व्यक्ति के सभी पहलुओं जैसे शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक पर सकारात्मक सोच का काम करता है।
आसन, प्राणायाम, ध्यान और त्राटक बहुत ही लाभदायक योगाभ्यास है जो बच्चों को पढ़ाई के लिए तैयार करता है, उनकी एकाग्रता बेहतर होती है, वे आराम से पढ़ सकते हैं, उनका पढ़ाई में मन लगने लगेगा और उनकी बुद्धि विकसित होगी। स्वामी अमृत बिन्दु योग अनुसंधान केन्द्र पर प्रतिवर्ष बच्चों के लिए ग्रीष्म कालीन योग शिविर आयोजित करते आ रहे हैं इसमें बच्चों को खेल-खेल में योगाभ्यास करवाया जाता है, बच्चे मन लगाकर कर हंसते खेलते योगाभ्यास करते हैं इससे उनकी प्रतिभा का विकास चहुंमुखी होता है।
