11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यमेरा नाम तो बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है, खरगे की इस...

मेरा नाम तो बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है, खरगे की इस बात से ही नाराज हो गई BJP, जानें मामला

Published on

जयपुर

जयपुर में सोमवार को संविधान बचाओ रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के एक बयान के बाद सियासत में उबाल आ गया है। इसको लेकर बीजेपी के चीफ मदन राठौड़ ने खरगे पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने खरगे के ज्योतिर्लिंग को लेकर दिए गए बयान की कड़ी निंदा की हैं। इस दौरान राठौड़ ने खरगे पर बरसते हुए कहा कि उन्होंने खुद को ज्योतिर्लिंग साबित करने की कोशिश कर हिंदू समाज का अपमान किया हैं। उनका यह बयान हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। इधर, खरगे के इस बयान के बाद अब बीजेपी उन पर जमकर सियासी हमले कर रही है।

खुद को ज्योतिर्लिंग साबित कर हिंदू समाज का अपमान किया
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सोमवार को जयपुर आए, जहां उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए ज्योतिर्लिंग पर बयान दिया। इस पर बरसते हुए बीजेपी के चीफ मदन राठौड़ ने खरगे को जमकर आड़े हाथ लिया। उन्होंने मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि खरगे ने ‘खुद को ज्योतिर्लिंग साबित करने की कोशिश कर हिंदू समाज का अपमान किया है।‘ राठौड़ ने कहा कि ‘आज मल्लिकार्जुन खरगे ने हद कर दी, कोई व्यक्ति कैसे कह सकता है कि मैं ज्योतिर्लिंग हूं? यह बयान हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है और मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं।‘

इस बयान से समाज में नफरत फैलाने की कोशिश
राठौड़ ने मीडिया में बोलते कहा कि इस तरह के बयान से समाज में नफरत और अव्यवस्था फैलाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने हिंदू समाज की भावनाओं का सम्मान करने की अपील की। साथ ही कहा कि नेताओं को अपने शब्दों पर विचार करना चाहिए, खासकर जब वह धार्मिक संवेदनाओं को प्रभावित कर सकते हैं। इससे पहले कांग्रेस की संविधान विरोधी रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे , गोविंद सिंह डोटासरा, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, टीकाराम जूली समिति कई वक्ताओं ने संबोधित किया। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया।

खरगे ने ज्योतिर्लिंग को लेकर यह दिया था बयान
जयपुर में कांग्रेस की संविधान बचाओं रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बीजेपी पर जमकर बरसे। उन्होंने बीजेपी पर देश को धर्म के नाम पर बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मैं भी हिंदू हूं मेरा नाम तो बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है, मेरे पिता ने मेरा नाम मल्लिकार्जुन रखा हैं। बता दें कि मल्लिकार्जुन भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग हैं, जो आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम पर्वत पर कृष्णा नदी के तट पर स्थित हैं। इसे ‘दक्षिण का कैलाश‘ भी कहा जाता है। इधर, खरगे के इस बयान के बाद अब बीजेपी उन पर जमकर सियासी हमले कर रही है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...