11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यवेव्स समिट का काउंटडाउन शुरू…PM मोदी कर सकते हैं दुनिया के सबसे...

वेव्स समिट का काउंटडाउन शुरू…PM मोदी कर सकते हैं दुनिया के सबसे बड़े समागम की शुरुआत

Published on

मुंबई/नई दिल्ली:

वर्ल्ड ऑडियो विजुअल मीडिया एंटरटेनमेंट (वेव्स) समिट का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। मुंबई में 1 से 4 में तक होने वाली इस ग्लोबल समिट की शुरुआत के मौके पर पीएम मोदी के पहुंचने की बात है। वह मनोरंजन की दुनिया के सबसे बड़े सम्मेलन वेव्स समिट की ओपनिंग बांद्रा कुर्ला काम्प्लेक्स में कर सकते हैं। इसमें भाग लेंने के लिए दुनिया के 130 देशों से संस्कृति व कला क्षेत्र की कंपनियां और टेक दिग्गज आ रहे है, मीडिया, फिल्म व एंटरटेंनमेंट जगत से जुड़े लोग पहुंच रहे हैं।

रामायण में वर्चअल होंगे कलाकार
चार दिनों के इस समागम में एक ओर भारत के साथ-साथ दुनिया के कई हिस्सों की कला व संस्कृति, सिनेमा की झलक देखने को मिलेगी, वहीं यह मौका ऑडियो विजुअल, फिल्म व एंटरटेनमेंट से जुड़े तमाम मुद्दाें, अहम बिंदुओं पर चर्चा व मंथन का साक्षी बनेगा। इस आयोजन का एक बड़ा आकर्षण एआई और वर्चुअल आधार पर बनी रामायण का प्रदर्शन रहेगा। इसे सिंगापुर की एक कंपनी ने तैयार किया है। इस रामायण में कलाकार वर्चुअल होंगे, इसमें अगर कलाकार आपके पास से गुजरेंगे। ऑगमेंटेड रियलिटी से बने इस कार्यक्रम में अगर आप पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते हैं तो आपको सिर पर हाथ फेरने का अहसास होगा।

क्या है पीएम मोदी का कार्यक्रम
सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी सुबह से लेकर रात नौ बजे तक इस आयोजन में रहेंगे। बताया जाता है कि बीच में वह मुंबई में दो परियोजनाओं के उद्घाटन के लिए जा सकते हैं, जिसमें नागपुर-मुंबई को जोड़ने वाले समृद्धि महामार्ग के अंतिम चरण का उद्घाटन कर सकते हैं, जो इगतपुरी से मुंबई को जोड़ता है। उसी दिन मुंबई मेट्रो से जुड़े कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। गौरतलब है कि उस दिन महाराष्ट्र दिवस भी है। उल्लेखनीय है कि चार दिनों तक इस सम्मेलन में रोज सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। पहले दिन सुबह दस बजे जाने-माने एक्टर शरद केलकर की आवाज में तीस कलाकारों का दल एआई के सहारे भारत की सांस्कृतिक विविधता और मूल आधार का मंचन करेंगे। यही सबसे आकर्षक कार्यक्रम होगा और शाम को जियो थियेटर में जाने माने कलाकार विश्व मोहन भट्ट , श्रेया घोषाल और अनुपम खेर जैसे कलाकारों का परफॉर्मेंस होगा

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...